Sahebganj News : बिंदुधाम में शतचंडी महायज्ञ और रामनवमी मेले का भव्य शुभारंभ
झामुमो नेता और एसडीओ ने किया उद्घाटन
बिंदुधाम मंदिर में शतचंडी महायज्ञ और रामनवमी मेले का शुभारंभ हुआ, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक आयोजन शुरू हुआ।
साहिबगंज : प्रसिद्ध बिंदुधाम मंदिर प्रांगण में शतचंडी महायज्ञ और रामनवमी मेला का शुभारंभ हुआ। झामुमो युवा जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी और राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस महायज्ञ में पंचमी तिथि के दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञवेदी में अग्नि प्रवेश कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने माँ बिंदुवासिनी की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मेला एक माह तक चलेगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है।

शतचंडी महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में अग्नि प्रवेश कराया गया। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सभी अतिथियों का बुके और चुनरी देकर पारंपरिक स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि बिंदुधाम का यह आयोजन क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखता है, जो धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम है।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
