भ्रष्टाचार का दाग या आजादी का जश्न? आलमगीर आलम की जमानत पर बाबूलाल मरांडी का 'एक्स' पर बड़ा धमाका

भ्रष्टाचार के मामलों में कानून का हाथ लंबा

भ्रष्टाचार का दाग या आजादी का जश्न? आलमगीर आलम की जमानत पर बाबूलाल मरांडी का 'एक्स' पर बड़ा धमाका
(बाबूलाल मरांडी फ़ाइल फ़ोटो)

झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि यह केवल स्वास्थ्य के आधार पर मिली राहत है, निर्दोष होने का प्रमाण नहीं। मरांडी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाए जा रहे जश्न की आलोचना करते हुए ₹32 करोड़ की नकद बरामदगी और टेंडर कमीशन घोटाले की याद दिलाई।

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आलमगीर आलम को बेल मिलने और इसपर कांग्रेसियों द्वारा मनाए जा रहे जश्न पर को लेकर सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि यह केवल उम्र और बीमारी के आधार पर कड़ी शर्तों के साथ मिली अंतरिम राहत है, अंतिम फैसला नहीं।

उन्होंने कहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर कमीशन घोटाले मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार से जमानत पर बाहर आने का मौका मिला। लेकिन इसे “बाइज्जत बरी” होना समझने की भूल कोई न करे। 

मरांडी ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि उनके समर्थक और लाभार्थी जमानत पर ऐसे जश्न मना रहे हैं मानो कोई क्रांतिकारी आज़ादी की लड़ाई लड़कर लौटा हो। मिठाइयाँ बाँटी जा रही हैं, पटाखे फोड़े जा रहे हैं, आतिशबाज़ी हो रही है। क्या करोड़ों रुपये की कथित काली कमाई, कमीशनखोरी और गरीबों के हिस्से पर डाका डालने के आरोप अब उत्सव मनाने लायक उपलब्धि बन चुके हैं?

उन्होंने कहा कि जिस मामले में मंत्री के निजी सचिव के घरेलू सहायक के घर से करीब ₹32.20 करोड़ नकद बरामद हुए हों, वहाँ जनता सवाल पूछेगी ही। आखिर एक घरेलू सहायक के घर में नोटों का पहाड़ कैसे खड़ा हो गया? नोट गिनने के लिए मशीनें मंगानी पड़ी थीं। पूरा देश टीवी पर वह दृश्य देख रहा था और झारखंड शर्म से सिर झुकाए खड़ा था।

साथ ही मरांडी ने कहा कि याद रखिए, जमानत मिल जाना निर्दोष होने का प्रमाण नहीं होता। मुकदमा अभी बाकी है, अदालतें अभी बाकी हैं और कानून की प्रक्रिया अभी लंबी चलेगी। सत्ता, संपर्क और संसाधनों के दम पर कुछ समय की राहत तो मिल सकती है, लेकिन ऐसे मामलों का दाग आसानी से नहीं मिटता। अगर भरोसा न हो तो लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक और कानूनी सफर को देख लीजिए। सत्ता गई, उम्र ढली, स्वास्थ्य बिगड़ा, लेकिन पुराने मामलों की परछाई आज भी पीछा नहीं छोड़ रही। भ्रष्टाचार के मामलों में अदालत की दस्तक देर से जरूर आती है, पर आती जरूर है।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

Hazaribagh News: बैंक डकैती का खुलासा: वाराणसी से तीन लुटेरे गिरफ्तार, 20 लाख नकद और भारी मात्रा में सोना बरामद Hazaribagh News: बैंक डकैती का खुलासा: वाराणसी से तीन लुटेरे गिरफ्तार, 20 लाख नकद और भारी मात्रा में सोना बरामद
Bokaro News: 24 घंटे में न्याय: पुलिस की बड़ी सफलता, महिला की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी दबोचा गया
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा ने आम बागवानी एवं अबुआ आवास योजना का किया निरीक्षण
Bokaro News: मानव-हाथी संघर्ष के स्थायी समाधान की तलाश, डीसी अजय नाथ झा ने की उच्च स्तरीय बैठक
Koderma News: 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन
Koderma News: पत्थर और ढिबरा व्यवसायियों के समर्थन में उतरे सुभाष प्रसाद यादव, निर्णायक आंदोलन की दी चेतावनी
Koderma News: मॉडर्न किड्स पैराडाइज़ में ‘येलो डे’ और ‘डांस पार्टी’ की धूम, नन्हे बच्चों ने बिखेरी पीले रंग की छटा
Koderma News: मिटको कॉलोनी में महिला की गला रेतकर हत्या, स्कूल से लौटे मासूम ने देखी मां की लाश
Koderma News: रिद्धि जैन ने  95.6 अंक लाकर जैन समाज का नाम रोशन किया, पढ़ाई में अव्वल रिद्धि बैडमिंटन और पेंटिंग की भी हैं शौकीन
Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी डोमचांच में सादगीपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित
भ्रष्टाचार का दाग या आजादी का जश्न? आलमगीर आलम की जमानत पर बाबूलाल मरांडी का 'एक्स' पर बड़ा धमाका
रांची विश्वविद्यालय VC नियुक्ति विवाद गहराया, ACS ने राज्यपाल से की नियुक्ति रद्द करने की मांग