मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सीआईआई झारखंड प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा

राज्य में निवेश और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सीआईआई झारखंड प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा
सीआईआई प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री Hemant Soren से कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश और इंडस्ट्रियल पॉलिसी से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

रांची: मुख्यमंत्री Hemant Soren से मंगलवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष दिलू पारिख एवं टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष डी.बी. सुंदर रमन सहित सीआईआई ईस्टर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर  देव ज्योति तथा सीआईआई झारखंड हेड प्रभात कुमार शामिल थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री Hemant Soren एवं सीआईआई के प्रतिनिधियों के बीच राज्य में औद्योगिक क्षेत्र के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। मौके पर सीआईआई के प्रतिनिधियों ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच 2026 में झारखंड सरकार की भागीदारी एवं यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा तथा राज्य को मिले मजबूत इन्वेस्टमेंट इंटेंशन हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मुख्यमंत्री Hemant Soren ने सीआईआई के प्रतिनिधियों से कहा कि दावोस में आयोजित वैश्विक आर्थिक मंच पर राज्य सरकार ने पूरे विश्व को संदेश दिया है कि झारखंड असीम संभावनाओं वाला राज्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रदेश निवेश के लिए अनुकूल है। राज्य सरकार झारखंड में औद्योगिक विकास को गति मिले, इस निमित्त बेहतर कार्ययोजना बनाते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री  Hemant Soren के समक्ष सीआईआई प्रतिनिधियों ने झारखंड को एक उभरता हुआ इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बनाने और निवेशकों का भरोसा बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। मौके पर मुख्यमंत्री Hemant Soren से सीआईआई के प्रतिनिधियों ने राज्य की इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर विस्तृत चर्चा की तथा औद्योगिक विकास में राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री के समक्ष सीआईआई के प्रतिनिधियों ने पॉलिसी डेवलपमेंट प्रोसेस में नॉलेज और इंडस्ट्री पार्टनर के तौर पर भूमिका निभाने की बात कही।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: कांग्रेस पूरी तरह ‘मिया पार्टी’ बनकर रह गई है, भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: सीमित संसाधनों के बीच आकाश ने अरुणाचल में दिखाया दम Koderma News: सीमित संसाधनों के बीच आकाश ने अरुणाचल में दिखाया दम
Koderma News: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की धूम, लाभुकों के बीच बकरे और ब्रॉयलर मुर्गी का वितरण
Koderma News: समाहरणालय में उपायुक्त का जनता दरबार, उत्कर्ष गुप्ता ने सुनीं आम जनता की समस्याएं
Ramgarh News: चित्रांश प्रेम श्रीवास्तव का हुआ निधन, कायस्थ समाज में सर्वत्र शोक की लहर
Koderma News: दीवार में सुराख कर घर में घुसे चोर को पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में समर कैंप की धूम, बच्चों ने योग, बोरा दौड़ और पेंटिंग में दिखाया दम
राजीव रंजन मिश्रा के आवास पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: परिजनों से मिलकर साझा किया दुख, रिहाई की मांग की
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार मामले पर भाजपा का हल्ला बोल: राफिया नाज़ ने की आरोपित अधिकारियों को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग
Sahebganj News: पशु तस्करों के लिए 'सेफ जोन' बना बोरियो प्रखंड, बेनकाब हुआ तस्करी का नया रूट
"फर्जी घुसपैठिये वोटरों को बचाना ही कांग्रेस का हिडन एजेंडा": SIR विवाद पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू
हैदरनगर में शर्मसार करने वाली घटना: युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
Ramgarh News: गोला प्लस टू स्कूल में समर कैंप शुरू, बच्चों ने योग और खेल में दिखाया दम