रांची में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान गिरा, 08 मई तक वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
रांची में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 08 मई तक वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
रांची: राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई, इससे तापमान में ०२ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने ०8 मई तक गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 35 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के नामकुम में 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में 41.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद आसमान में काले और घने बादल छा गए। इसके बाद मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि हुई इससे वातावरण में ठंड महसूस की गई।


समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts
.jpg)
