Akash Kumar NCC Koderma
समाचार  कोडरमा  झारखण्ड  राज्य 

Koderma News: सीमित संसाधनों के बीच आकाश ने अरुणाचल में दिखाया दम

Koderma News: सीमित संसाधनों के बीच आकाश ने अरुणाचल में दिखाया दम कोडरमा के सीएच स्कूल के 17 वर्षीय एनसीसी कैडेट आकाश कुमार ने अरुणाचल प्रदेश स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स (दिरांग) से एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रच दिया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले जिले के पहले कैडेट हैं। कोरियाडीह गांव के रहने वाले एक पोकलेन ड्राइवर के बेटे आकाश ने चीन सीमा के पास शून्य से नीचे के तापमान और बेहद कठिन परिस्थितियों में रहकर एक महीने का यह गौरवमयी प्रशिक्षण पूरा किया।
Read More...

Advertisement