Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन

रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत

Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
(फ़ोटो)

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर-देवीपुर मार्ग पर नवाडीह स्थित नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया, जिससे स्थानीय लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान विकास कार्यों और सांसद निधि के उपयोग को लेकर सांसद निशिकांत दुबे और देवघर विधायक सुरेश पासवान के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

देवघर: देवीपुर जाने वाले मार्ग पर नवाडीह स्थित नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन रविवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने किया। इस अवसर पर देवघर विधायक सुरेश पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सांसद ने कहा कि इस ओवरब्रिज के शुरू होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित होगी तथा लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। 

उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। पहलगाम की यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की सुरक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और स्थानीय लोगों में भय का माहौल नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार, विशेषकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सांसद निशिकांत दुबे और विधायक सुरेश Paswan के बीच विकास कार्यों और सांसद निधि के उपयोग को लेकर तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। 

विधायक ने आरोप लगाया कि सांसद निधि की राशि का पूरा उपयोग नहीं हो पाया है, जिससे कई योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इस पर सांसद ने कहा कि वर्ष 2009 से अब तक उनके कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं और वे देवघर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए अपनी निधि से 60 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: सीमित संसाधनों के बीच आकाश ने अरुणाचल में दिखाया दम Koderma News: सीमित संसाधनों के बीच आकाश ने अरुणाचल में दिखाया दम
Koderma News: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की धूम, लाभुकों के बीच बकरे और ब्रॉयलर मुर्गी का वितरण
Koderma News: समाहरणालय में उपायुक्त का जनता दरबार, उत्कर्ष गुप्ता ने सुनीं आम जनता की समस्याएं
Ramgarh News: चित्रांश प्रेम श्रीवास्तव का हुआ निधन, कायस्थ समाज में सर्वत्र शोक की लहर
Koderma News: दीवार में सुराख कर घर में घुसे चोर को पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में समर कैंप की धूम, बच्चों ने योग, बोरा दौड़ और पेंटिंग में दिखाया दम
राजीव रंजन मिश्रा के आवास पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: परिजनों से मिलकर साझा किया दुख, रिहाई की मांग की
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार मामले पर भाजपा का हल्ला बोल: राफिया नाज़ ने की आरोपित अधिकारियों को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग
Sahebganj News: पशु तस्करों के लिए 'सेफ जोन' बना बोरियो प्रखंड, बेनकाब हुआ तस्करी का नया रूट
"फर्जी घुसपैठिये वोटरों को बचाना ही कांग्रेस का हिडन एजेंडा": SIR विवाद पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू
हैदरनगर में शर्मसार करने वाली घटना: युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
Ramgarh News: गोला प्लस टू स्कूल में समर कैंप शुरू, बच्चों ने योग और खेल में दिखाया दम