Barharwa Local Updates Today
समाचार  झारखण्ड  राज्य  साहिबगंज 

Sahebganj News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और विधायक एमटी राजा की मौजूदगी में मिला ठोस आश्वासन

Sahebganj News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और विधायक एमटी राजा की मौजूदगी में मिला ठोस आश्वासन साहिबगंज के बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर 4 मई से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और राजमहल विधायक एमटी राजा की उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद यह फैसला लिया गया। आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया गया है कि मामले के समाधान के लिए एक जांच कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें सोसाइटी के सदस्य भी शामिल होंगे, और यदि आवश्यकता पड़ी तो राज्य कैबिनेट से संशोधन कराकर शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः निर्गत कराया जाएगा।
Read More...
समाचार  झारखण्ड  राज्य  साहिबगंज 

Sahebganj News: विधायक का जनता दरबार, PM आवास की किस्त से लेकर पेयजल संकट तक पर हुआ ऑन-द-स्पॉट फैसला

Sahebganj News: विधायक का जनता दरबार, PM आवास की किस्त से लेकर पेयजल संकट तक पर हुआ ऑन-द-स्पॉट फैसला साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड परिसर स्थित विधायक कक्ष में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के संचालन में आयोजित इस दरबार में विभिन्न पंचायतों के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित दूसरी किस्त, मंईयां सम्मान योजना की विसंगतियों, पेयजल संकट, जमीन विवाद और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी समस्याएं रखीं। विधायक प्रतिनिधि ने कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया और जटिल प्रशासनिक समस्याओं के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
Read More...
समाचार  झारखण्ड  राज्य  साहिबगंज 

Sahebganj News: सोशल मीडिया की अफवाहों पर न दें ध्यान, शांति समिति की बैठक के दौरान थाना प्रभारी की अपील

Sahebganj News: सोशल मीडिया की अफवाहों पर न दें ध्यान, शांति समिति की बैठक के दौरान थाना प्रभारी की अपील साहिबगंज जिले के बरहरवा अंतर्गत कोटालपोखर थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी पवन कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारा कायम रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक वीडियो पर ध्यान न देने तथा बिना सत्यापन के कोई भी पोस्ट शेयर न करने की अपील की।
Read More...

Advertisement