Pragya Kendra Medininagar
समाचार  गोड्डा  राज्य 

Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक

Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक मेदिनीनगर सदर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सह सीओ जागो महतो की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के सोशल ऑडिट को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड स्तर पर 6 अप्रैल से 25 अप्रैल तक और नगर निगम क्षेत्र में 28 अप्रैल से 2 मई तक ऑडिट कार्य किया जाएगा। बीपीएमयू की खुशबू सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जो डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगी। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि शिविर से अनुपस्थित रहने वाले प्रज्ञा केंद्र संचालकों का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी।
Read More...

Advertisement