खेलते समय लापता हुईं दो बहनें, 36 घंटे बाद ईंट भट्ठे से मिले क्षत-विक्षत शव; दहशत में गांव
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दो नाबालिग चचेरी बहनों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों बच्चियां खेलते समय घर से गायब हो गई थीं और करीब 36 घंटे बाद उनके शव एक ईंट भट्ठे के परिसर से बरामद हुए। शवों की हालत बेहद खराब थी, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
Muzaffarpur Girls Murder Case: मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहारी थाना क्षेत्र स्थित मकसूदपुर गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। दो नाबालिग चचेरी बहनें, जो सोमवार को खेलने के दौरान घर से गायब हो गई थीं, उनके शव करीब 36 घंटे बाद बुधवार की सुबह एक ईंट भट्ठे के परिसर में मिले। शवों की दुर्दशा देखकर पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल छा गया है।
पीड़ित बच्चियों में एक राजेश राय की 12 वर्षीय बेटी मौसमी कुमारी और दूसरी वीरचंद्र कुमार की 7 वर्षीय बेटी रूची कुमारी हैं. दोनों आपस में चचेरी बहनें थीं। परिवार वालों के मुताबिक, बच्चियां घर के आस-पास खेल रही थीं। उसी समय नजदीक में बख्तौर भूईया बाबा की पूजा का आयोजन था, इसलिए घरवालों ने शुरुआत में सोचा कि वे वहीं चली गई होंगी। जब देर रात तक दोनों वापस नहीं आईं, तब खोज शुरू हुई।

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
