धनबाद में वयोवृद्धों का सम्मान, समाज को मिला प्रेरणा का संदेश
स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यों को भी मिला विशेष सम्मान
धनबाद के साहोबहियार एवं कालाझर क्षेत्र में भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी और ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में वयोवृद्ध सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
धनबाद: भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी एवं ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को साहोबहियार एवं कालाझर क्षेत्र में वयोवृद्ध सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आर्ष परिषद कतरास कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रमोद कुमार दूबे की 103 वर्षीय मातोश्री, साहोबहियार निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. विश्वेश्वर चौबे के पुत्र एवं पूर्व शिक्षक 97 वर्षीय सीताराम चौबे तथा 95 वर्षीय पूर्व शिक्षक पंचानन चौबे को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम में भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी पार्टी के अध्यक्ष बलराम उपाध्याय, अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखंड के अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी, सलाहकार शंभूनाथ तिवारी, सुनील पांडेय, रामविलास तिवारी, शिव पूजन उपाध्याय, मुरलीधर उपाध्याय, राजेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र कुमार चौबे एवं मनोज कुमार उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
