सीसीएल के रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित, महिलाओं ने भी दिखाई ताकत

कुल 50 यूनिट स्वैच्छिक रक्त का किया गया संग्रह

सीसीएल के रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित, महिलाओं ने भी दिखाई ताकत
(सीसीएल मेगा रक्तदान शिविर)

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज 14 जून, 2026 को सीसीएल के गांधी नगर अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन निदेशक हर्ष नाथ मिश्र ने किया। इस शिविर में डॉक्टरों की टीम के सक्रिय सहयोग से कुल 50 यूनिट स्वैच्छिक रक्त संग्रहित किया गया।

रांची: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज 14 जून, 2026 को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के गांधी नगर अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर में एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक(योजना एवं परियोजना) अनुप हंजूरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार तथा अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

"इस दौरान उपस्थित गणमान्यों सहित सभी लोगों ने भविष्य में ऐसे रक्तदान शिविरों को और अधिक प्रोत्साहित तथा रक्तदान करने का शपथ लिया, ताकि अधिक से अधिक रक्तदाता रक्तदान के लिए प्रेरित हों तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।"

इस रक्तदान शिविर का आयोजन सीसीएल, रांची के गांधी नगर अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर द्वारा डॉ. राज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी), सीसीएल तथा डॉ. भरत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी), गांधी नगर अस्पताल, सीसीएल के मार्गदर्शन में किया गया। 

शिविर के दौरान कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं में 44 पुरुष एवं 6 महिला रक्तदाता शामिल रहे, जिन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव जीवन बचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। गौरतलब है कि इस दौरान ऐसे कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने वाले एवं महिला रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे: साईं नाथ यूनिवर्सिटी में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम संपन्न, विकसित भारत-2047 पर हुई चर्चा

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. अनीता कुमारी, विभागाध्यक्ष (पैथोलॉजी), डॉ. खुशबू सरन, डॉ. श्रीमोयी मुखर्जी, डॉ. मोहना मंडल सहित ब्लड सेंटर के तकनीशियन एवं सहयोगी कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सीसीएल द्वारा आयोजित यह पहल स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

यह भी पढ़ें: Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर
दुमका से साहिबगंज के लिए सीधी इंटरसिटी ट्रेन की मांग, घुमावदार सफर से यात्री परेशान
Dumka News: जिओ नेटवर्क की बदहाली पर फूटा गुस्सा, हैप्पी क्लब ने दी आंदोलन की चेतावनी
Hazaribagh News: अपराध मुक्त समाज के लिए महिला जनप्रतिनिधियों और पुलिस ने मिलाया हाथ