साहिबगंज के ऋषव का राष्ट्रीय मंच पर चयन, विकसित भारत कार्यक्रम के लिए शिमला रवाना

झारखंड से चयनित 15 प्रतिभागियों में शामिल हैं ऋषव कुमार सिंह

साहिबगंज के ऋषव का राष्ट्रीय मंच पर चयन, विकसित भारत कार्यक्रम के लिए शिमला रवाना
राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शिमला रवाना होते साहिबगंज के छात्र ऋषव कुमार सिंह।

साहिबगंज के सकरूगढ़ निवासी छात्र ऋषव कुमार सिंह का चयन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित "विकसित भारत-वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026" के लिए हुआ है। झारखंड से चयनित 15 प्रतिभागियों में शामिल ऋषव संताल परगना प्रमंडल के एकमात्र प्रतिनिधि हैं।

साहिबगंज: जिले के लिए गर्व का क्षण आया है। सकरूगढ़ निवासी छात्र ऋषव कुमार सिंह भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित "विकसित भारत–वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (VVVP) 2026” में भाग लेने के लिए आज अहले सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां से वे शिमला, हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे।

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए ऋषव का चयन कठिन प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा के बाद हुआ है। पूरे झारखंड राज्य से केवल 15 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। संताल परगना प्रमंडल से चयनित होने वाले ऋषव एकमात्र प्रतिभागी हैं। ऋषव स्वर्गीय राज कुमार सिंह के पुत्र हैं। उनके पिता दुमका स्थित आई.जी.पी. कार्यालय में पूर्व गोपनीय रीडर थे। ऋषव का परिवार पुरानी एस.पी. कोठी के समीप, सकरूगढ़, साहिबगंज में रहता है।

मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रणजीत कुमार सिंह ने ऋषव को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि ऋषव इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर साहिबगंज, संताल परगना एवं झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

प्राचार्य डॉक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि विकसित भारत–वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इससे प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को नई दिशा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: ट्रेजरी घोटाले पर भाजपा का बड़ा हमला, कहा- सरकार ऑडिट से बचाने के लिए छिपा रही दस्तावेज

ऋषव के शिमला प्रस्थान पर महाविद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और सफल सहभागिता के लिए शुभकामनाएं दीं। जब सिस्टम की खबरें निराश करती हैं, तब ऋषव जैसे युवा उम्मीद जगाते हैं। ऋषव का राष्ट्रीय मंच पर जाना बताता है कि साहिबगंज में टैलेंट की कमी नहीं, बस मौके की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: विश्व पर्यावरण दिवस पर सीसीएल की अनोखी पहल, 250 बच्चों ने रंगों और शब्दों से दिया प्रकृति बचाने का संदेश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन
बदलते मौसम, पेयजल संकट और महंगाई पर बोले पूर्व मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के उपाध्यक्ष बने युवा समाजसेवी हैदर गद्दी, शहर में खुशी की लहर
Sahebganj News: आत्मा सभागार में 'खेत बचाओ अभियान' पर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित
Sahebganj News: NSUI ने कुलपति को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र, शैक्षणिक मुद्दों पर जताया विरोध
Sahebganj News: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने की कृषि व पशुपालन विभाग की समीक्षा, दिए कई निर्देश
Koderma News: जमीन विवाद का खूनी अंजाम, झोपड़ी से खींचकर युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका
Deoghar News: श्मशान घाट में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मची सनसनी
Koderma News: अधिवक्ता सूरज सिन्हा की माताजी की पुण्यतिथि पर निराश्रितों के बीच बंटी खाद्य सामग्री
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने क्यों और कैसे बदली रणनीति
Hazaribagh News: एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश