गंगा दशहरा पर साहिबगंज का गंगा तट बना मिनी बनारस, 11 हजार लीटर दूध से महाभिषेक

हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में देर रात तक चला धार्मिक आयोजन

गंगा दशहरा पर साहिबगंज का गंगा तट बना मिनी बनारस, 11 हजार लीटर दूध से महाभिषेक
मां गंगा का महाभिषेक और भव्य महाआरती का दृश्य।

गंगा दशहरा के अवसर पर साहिबगंज के मुक्तेश्वर धाम गंगा तट पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा का पूजन और 11 हजार लीटर दूध से महाभिषेक हुआ।

साहिबगंज: गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को मुक्तेश्वर धाम गंगा तट आस्था और भक्ति से सराबोर दिखा। जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव की ओर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा का पूजन और दुग्धाभिषेक किया गया। इस बार का आयोजन बनारस की तर्ज पर हुआ।

सुबह गर्म गंगा घाट पर पूजन के बाद 11 हजार लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक शुरू हुआ। यह अभिषेक गर्म गंगा घाट से मनिहारी गंगा घाट और वहां से मुक्तेश्वरधाम बिजली सीढ़ी गंगा घाट तट तक किया गया। मां गंगा को 11 क्विंटल फल, मिठाई, 1100 नारियल, दही, कमल फूल, गन्ने का रस, आम का रस, मधु, चन्दन, रोली, वस्त्र-चुनरी सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की गई। मुकुरेश्वरधाम बिजली सीढ़ी गंगा घाट स्थित शिव मंदिर में शिवजी को भी दूध चढ़ाया गया।

शाम होते ही मुकुरेश्वरधाम बिजली सीढ़ी गंगा घाट तट का नजारा बदल गया। वाराणसी से आई 70 सदस्यीय गंगा आरती टीम ने आचार्य शुभम मिश्रा के नेतृत्व में भव्य महाआरती की। टीम में 11 गंगा आरती पुरोहित-आचार्य, 12 ऋद्धि-सिद्धि, 11 वैदिक ब्राह्मण, 11 शंख वादक,21 डमरू वादक, घड़ी-घंट वाले सदस्य शामिल थे। सभी सदस्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की गई।

जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि मां गंगा, गंगा दशहरा के दिन ही स्वर्ग से धरती पर मोक्ष देने आई थीं। हम उनके पुत्र हैं। इसीलिए 11 हजार लीटर दूध, 1100 नारियल, 11 क्विंटल फल-मिठाई चढ़ाई गई। महाआरती के बाद शानदार आतिशबाजी का भी आयोजन हुआ। लगभग आधा घंटा तक श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी का आनंद लिया। अंत में महाप्रसाद का वितरण भी किया गया।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज के ऋषव का राष्ट्रीय मंच पर चयन, विकसित भारत कार्यक्रम के लिए शिमला रवाना

आयोजन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु गंगा महाआरती के साक्षी बने। जब 11 हजार लीटर दूध गंगा में बहा और 70 लोगों ने शंख-डमरू बजाए, तो लगा साहिबगंज का घाट नहीं, बल्कि बनारस का दशाश्वमेध घाट है। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

यह भी पढ़ें: Dumka News: बदरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बिजली के खंभे से टकराई बाइक; युवक की मौत, दूसरा गंभीर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग
Hazaribagh News: चौपारण पुलिस ने अभियान चलाकर दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा
Sahebganj News: थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में बैंक, CSP एवं पेट्रोल पंपों का सुरक्षा ऑडिट
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने एडीजी अमित लोढ़ा को सौंपा भ्रष्ट अफसरों का चिट्ठा
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण
Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की मनरेगा और आवास योजनाओं की गहन समीक्षा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का निर्देश, राजस्व शिविरों के आवेदनों का प्राथमिकता पर करें निष्पादन
गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने के मामले में रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान 
पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन
बदलते मौसम, पेयजल संकट और महंगाई पर बोले पूर्व मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो