Koderma News: 90 दिवसीय गहन आउटरीच कार्यक्रम को लेकर कोडरमा में प्रशासनिक मुस्तैदी
निशुल्क विधिक सहायता और बाल अधिकारों की विस्तृत चर्चा
कोडरमा के मरकच्चो अंतर्गत मुर्कमनाय में प्रधान जिला न्यायाधीश रमाकान्त मिश्रा के मार्गदर्शन में महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह निषेध और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति नियम-संगत रूप से जागरूक किया।
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन पर आज शनिवार को मरकच्चो प्रखंड के मुर्कमनाय गांव में महिलाओ के विरुद्ध अपराध को लेकर चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण करना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क एवं सुलभ न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना भी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।


शिविर में जरूरतमंद लोगो के बीच भीषण गर्मी से बचाव के लिए ओं आर एस आदि का वितरण किया गया वही प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ से सम्बंधित कई पम्पलेट भी वितरण किये गए। मौके पर समाजसेवी शिक्षक त नेश्वर विश्वकर्मा, पी एल वी महेश्वरी प्रसाद कुशवाहा, दिवाकर रौशन, पिंकी देवी, मुकेश प्रसाद, नीरज राम सहित सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


