प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी को जयंती पर किया याद, वीरभूमि पहुंचकर परिवार ने दी श्रद्धांजलि

सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा ने वीरभूमि पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी को जयंती पर किया याद, वीरभूमि पहुंचकर परिवार ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी की जयंती पर वीरभूमि में परिवार के सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। पीएम मोदी ने एक्स पर संदेश के जरिए राजीव गांधी को नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा वीरभूमि पहुंचे और राजीव गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर याद किया। उन्होंने एक्स पर लिखा,

''भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि।'' दिवंगत नेता के परिवार के सदस्यों कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा श्रद्धांजलि देने के लिए राजीव गांधी के समाधि स्थल वीरभूमि पहुंचे। राजीव गांधी को लोकसभा अध्यक्ष और रक्षामंत्री ने भी याद किया।

वीरभूमि में कांग्रेस अध्यश्र मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पहुंचे सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करके याद किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन।" रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, "भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत की विकास यात्रा में उनका भी अहम योगदान रहा है।"

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को 'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाया जाता है। वो 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को बंबई (अब मुंबई) में हुआ था। 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद वह कांग्रेस अध्यक्ष और फिर प्रधानमंत्री बने थे। राजीव 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Sahibganj News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों और आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प Sahibganj News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों और आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Ranchi News: बीआईटी मेसरा ने डीजीसीए-अनुमोदित ड्रोन पायलट प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के साथ झारखंड में दर्ज की अनूठी उपलब्धि
Palamu News: झामुमो नेता चंदन प्रकाश सिन्हा के भाई वरुण प्रकाश सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
महिला उद्यमियों को मिला बाजार और डिजिटल मंच, तीन दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का समापन
Ranchi News: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव में 92 उम्मीदवार, 2,889 मतदाता करेंगे मतदान
Hazaribagh News: रेलवे साइडिंग आपराधिक मामले में बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार
JSSC-CGL चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना
Jamshedpur News: जिला शिक्षा प्रदर्शन समीक्षा रिपोर्ट में पूर्वी सिंहभूम सबसे आगे
बीसीआई चेयरमैन मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग तेज, दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन
Jamshedpur news: तेज बहाव में बहे टीपू खान का शव दो दिन बाद बरामद, मरीन ड्राइव छठ घाट के पास मिला शव
पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस
Jamshedpur News : ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात