Koderma News: जेजे कॉलेज में उमड़ा छात्रों का सैलाब, वीबीयू से संबद्धता बचाने के लिए महाहस्ताक्षर अभियान
आंदोलन को सशक्त बनाने के लिए नेताओं से मिल रही समिति
कोडरमा के जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने विश्वविद्यालय संशोधन बिल-2024 के विरोध में 16 जून को कॉलेज परिसर में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया। समिति ने मांग की है कि कोडरमा के सभी डिग्री कॉलेजों की संबद्धता सर जेसी बोस विश्वविद्यालय गिरिडीह के बजाय विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) से ही यथावत रखी जाए।
कोडरमा: जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति, कोडरमा ने 16 जून को जे जे कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया। जे जे कॉलेज समेत कोडरमा जिले के सभी डिग्री कॉलेज की संबद्धता विनोबा भावे विश्वविद्यालय से बनाये रखने की मांग को लेकर सैंकड़ो छात्र-छात्राओं ने मांगपत्र के समर्थन में अपना अपना समर्थन हस्ताक्षर के जरिये किया।
जे जे कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने सरकार से जेजे कॉलेज को वीबीयू से हटाकर जेसीबोस,विश्व विद्यालय गिरिडीह से संबद्ध करने के निर्णय को अविलंब वापस लेने की मांग सरकार से की। बता दे की जे जे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति जे जे कॉलेज बचाओ-जिले के डिग्री कॉलेज बचाने को लेकर लगातार अभियान चला रही है।


समिति ने जिलेभर के छात्रों-अभिभावको और जनप्रतिनिधियों से जेजे कॉलेज बचाओ-जिले के डिग्री कॉलेज बचाओ अभियान का समर्थन व सहयोग करने की अपील की है। हस्ताक्षर अभियान में समिति के अध्यक्ष महेश भारती, सचिव देवेंद्र कुमार, सह सचिव मो अलीशाद,मीडिया प्रभारी रवि पासवान, कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कराटे समेत दर्जनों छात्र छात्राएं शामिल थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


