जल ही जीवन है, और जलस्रोतों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है: विधायक प्रदीप प्रसाद
जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत हुआ आयोजन
हजारीबाग के बुढ़वा महादेव तालाब में विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मुहिम का उद्देश्य जलस्रोतों का संरक्षण करना, भू-जल स्तर को बनाए रखना और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
हजारीबाग: विधायक प्रदीप प्रसाद ने आज जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वसुधा कल्याण, झील पर्यावरण समिति, भाजपा मंडल अध्यक्षगण, विधायक प्रतिनिधिगण तथा स्थानीय नागरिकों के संयुक्त सहयोग से बुढवा महादेव तालाब की व्यापक साफ-सफाई की। इस अभियान का उद्देश्य केवल तालाब की सफाई करना नहीं, बल्कि जलस्रोतों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना भी है।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि नदियाँ, तालाब, कुएँ और अन्य जलस्रोत हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं। इनकी स्वच्छता एवं संरक्षण से न केवल जल की उपलब्धता सुनिश्चित होती है, बल्कि भू-जल स्तर को बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण तथा पर्यावरण को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। यदि हम अपने जलस्रोतों को प्रदूषण और अतिक्रमण से मुक्त रखेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ एवं सुरक्षित जल उपलब्ध हो सकेगा।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


