झारखंड की नई फिल्म नीति में भोजपुरी समेत सभी भाषाओं को शामिल करने की मांग, मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

फिल्म शूटिंग के लिए स्पष्ट नीति बनाने का भी रखा प्रस्ताव

झारखंड की नई फिल्म नीति में भोजपुरी समेत सभी भाषाओं को शामिल करने की मांग, मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात करते कलाकारों और फिल्म क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि

झारखंड की नई फिल्म नीति में भोजपुरी समेत सभी क्षेत्रीय और स्थानीय भाषाओं को शामिल करने की मांग को लेकर कलाकारों और फिल्म क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सभी भाषाओं की फिल्मों को सब्सिडी देने और शूटिंग के लिए अलग एवं स्पष्ट नीति बनाने का आग्रह किया।

रांची: झारखंड के कला, संस्कृति, युवा कार्य एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से कलाकारों और फिल्म क्षेत्र से जुड़े एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की नई फिल्म नीति में भोजपुरी सहित अन्य सभी क्षेत्रीय और स्थानीय भाषाओं को शामिल करने की मांग उठाई। साथ ही, सभी भाषाओं की फिल्मों को प्रोत्साहन और सब्सिडी देने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष यह विशेष मांग भी रखी कि जिन-जिन भाषाओं को शामिल करने की मांग की जा रही है, उन भाषाओं की फिल्मों की शूटिंग के लिए राज्य में अलग से एक विशेष और स्पष्ट नीति (शूटिंग पॉलिसी) बनाई जाए, ताकि फिल्म निर्माताओं को काम करने में कोई परेशानी न हो।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड अपनी कला, संस्कृति और भाषाई विविधता के लिए जाना जाता है। यहां नागपुरी, कुरुख, मुंडारी, संथाली, खोरठा के साथ-साथ भोजपुरी, मगही, मैथिली, हिंदी, बंगाली और पंजाबी बोलने वाले लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं। इसलिए नई फिल्म नीति को समावेशी बनाया जाए, ताकि सभी भाषाओं की फिल्मों को समान अवसर मिल सके।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड में बेहतरीन पहाड़, झरने, जंगल और ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। यदि तय मानकों के तहत सब्सिडी और सुविधाएं मिलेंगी, तो स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: आईसीएआर-आईआईएबी के समर कैंप में बच्चों ने सीखी झारखंड की पारंपरिक सोहराय कला

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सरकार कलाकारों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा इन सभी सुझावों पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे: साईं नाथ यूनिवर्सिटी में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम संपन्न, विकसित भारत-2047 पर हुई चर्चा

इस अवसर पर मुख्य रूप से भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में आशुतोष द्विवेदी, संजय पुजारी (फिल्म पीआरओ), लव पाठक (लाइन प्रोड्यूसर), अशोक कुमार, बृजेश कुमार तथा मिथिला युवा मंच के अध्यक्ष अवधेश ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 
 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद पर फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग
रांची में दिखेगा पलामू के सिनेमा का दम; सरला बिरला विश्वविद्यालय में 26 जून से सजेगा फिल्मी कलाकारों का महाकुंभ
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक
Dumka News: बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न
Dumka News: प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न
Dumka News: श्रावणी मेला को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज, डीसी ने लिया जायजा
Pakur News: तीन दिनों में 92 किसानों के बीच बांटा गया 48 क्विंटल धान बीज
Pakur News: एसआईआर अभियान को लेकर बाबुधन मुर्मू ने नगाड़ा बजाकर जगाया समाज
Hazaribagh News: एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ महाअभियान की शुरुआत
Bokaro News: प्लॉट, भूमि के लीज नवीनीकरण हेतु सेल की व्यापक नीति जारी