Ranchi News: बैंक ऑफ इंडिया ने एमएसएमई आउटरीच में बांटे ₹51.75 करोड़ के स्वीकृति पत्र

होटल बीएनआर चाणक्य में हुआ सफल आयोजन

Ranchi News: बैंक ऑफ इंडिया ने एमएसएमई आउटरीच में बांटे ₹51.75 करोड़ के स्वीकृति पत्र
(बीओआई एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम)

बैंक ऑफ इंडिया, रांची अंचल की ओर से होटल बीएनआर चाणक्य में एमएसएमई आउटरीच एवं ईसीएलजीएस 5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि इंद्रजीत यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर बैंक द्वारा 159 उद्यमियों और लाभार्थियों के बीच ₹51.75 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

रांची: बैंक ऑफ इंडिया,अंचल द्वारा होटल बीएनआर चाणक्य, एमएसएमई आउटरीच एवं ईसीएलजीएस 5.0 ग्राहक संपर्क कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों  को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं, वित्तीय समाधानों तथा उद्यम विकास हेतु उपलब्ध अवसरों से अवगत कराना एवं उनके व्यवसायिक विस्तार को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रजीत यादव, निदेशक, एमएसएमई डीएफओ तथा अमरेन्द्र कुमार, निदेशक, मत्स्य विभाग थेI बैंक की ओर से दीप शंकर, उप महाप्रबंधक, अमित कुमार भदानी, आंचलिक प्रबंधक, ज्योति कुमार सिंह, उप आंचलिक प्रबंधक तथा सुश्री मीनू कुमारी जैन, सहायक महाप्रबंधक सहित उद्यमी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि इंद्रजीत यादव ने राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा रोजगार सृजन में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एमएसएमई क्षेत्र के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उद्यमियों से उपलब्ध वित्तीय अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अमित कुमार भदानी, आंचलिक प्रबंधक, रांची अंचल ने बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न एमएसएमई एवं व्यवसायिक ऋण योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया उद्यमियों को त्वरित, सुरक्षित एवं भरोसेमंद बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान दे रहा है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: हैंडबॉल समर कैंप में खिलाड़ियों को सिखाए जा रहे हैं फिटनेस और अनुशासन के गुर

कार्यक्रम के दौरान 159 लाभार्थियों को रू. 51.75 करोड़ के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम उद्योग, बैंकिंग एवं उद्यमिता जगत के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा राज्य में एमएसएमई क्षेत्र के समग्र विकास को गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाने के लिए योग शिक्षकों ने तैयार की रणनीति

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव के पास खेत में मिला घायल गिद्ध, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव के पास खेत में मिला घायल गिद्ध, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
Hazaribagh News: तलासवर पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित, 608 आवास लाभुकों की सूची सत्यापित
Hazaribagh News: बड़कागांव-टंडवा लाइफलाइन संकट, पसेरिया के पास सालभर से आधी धंसी सड़क, विभाग मौन
Hazaribagh News: उपायुक्त के निर्देश पर ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण
Giridih News: महिला भ्रष्टाचार सुधार समिति ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News: माँ मथुरासिनी दरबार मंडल का सजा प्रथम दरबार, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
Koderma News: पथलडीहा बाजार में स्वर्गीय कपूरा देवी की 14वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
Koderma News: सहायक अध्यापक राज कुमार पासवान का रांची में निधन, शिक्षक संघ में शोक
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Koderma News: चिगलावर पेट्रोल पंप पर शटर काट 5 लाख की बड़ी चोरी
Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत