Hazaribagh News: पदमा ओपी पुलिस ने अभियान चलाकर तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार

न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया जेल

Hazaribagh News: पदमा ओपी पुलिस ने अभियान चलाकर तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार
(पदमा ओपी वारंटी गिरफ्तारी)

हजारीबाग के पदमा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों एवं फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पदमा ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों के तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में ब्रह्मबेला निवासी प्रताप कुमार मेहता (पिता- रामेश्वर प्रसाद मेहता), पिंडारकोण निवासी दिनेश महतो (पिता- स्व. बुलाकी महतो) तथा पदमा निवासी विजय सिंह को उनके विरुद्ध लंबित न्यायालयीय वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। 

Jharkhand Govt Ad
ओपी प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार वारंटियों और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में कोई फरार आरोपी या वारंटी छिपा हुआ है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना का सत्यापन कर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh  News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना Hazaribagh News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना
Sahibganj News: :हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन की वापसी की उम्मीद, साहिबगंज रूट के यात्रियों को राहत
सिडनी में झारखंड के उद्योगपति अरुण सिन्हा हुए सम्मानित, बढ़ाया देश और राज्य का मान
Ranchi News: SIR पर कांग्रेस का हमला, मतदाता सूची की गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Jharkhand Politics: विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC मामला, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
Facebook Controversy: प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब तलब, मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन में बिना शर्त माफी की मांग