Deoghar News: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोबाइल और 19 सिम बरामद

पत्थरड्डा ओपी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी

Deoghar News: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोबाइल और 19 सिम बरामद

देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थरड्डा ओपी क्षेत्र से 10 कथित साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 22 मोबाइल फोन और 19 सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक तकनीकी जांच में बरामद मोबाइल नंबर और आईएमईआई नंबर के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से संबंधित शिकायतें मिलने की बात सामने आई है।

देवघर: साइबर अपराध के खिलाफ देवघर पुलिस की लगातार जारी कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के पत्थरड्डा ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर साइबर ठगी के आरोप में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 22 मोबाइल फोन और 19 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक तकनीकी जांच में बरामद मोबाइल नंबर और आईएमईआई नंबर के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से संबंधित शिकायतें दर्ज पाए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 20 अगस्त 2026 को यह कार्रवाई की गई। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पत्थरड्डा ओपी क्षेत्र में संदिग्ध साइबर अपराधियों के खिलाफ छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Jharkhand Govt Ad
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी फर्जी तरीके से फ्लिपकार्ट और अमेजन पे के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी तथा गूगल पर फोन कस्टमर केयर के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे। इसके अलावा पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने की कोशिश की जाती थी।

आरोपियों की अपराध शैली में फर्जी गूगल पे, फोनपे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैशबैक का झांसा देना भी शामिल था। वहीं एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों को भ्रमित करने और कार्ड बंद अथवा दोबारा चालू कराने के नाम पर ठगी करने की बात भी पुलिस जांच में सामने आई है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: रोटरी क्लब गिरिडीह और देवघर ने रेड क्रॉस शिविर में की कांवरियों की सेवा

गिरफ्तार आरोपियों में लोबिन दास, बबलू कुमार दास, झूलन दास, अजय कुमार दास, राहुल, सफाउल्ला अंसारी, अजीत दास, रमेश कुमार दास, आशीष दास और सिंटू कुमार दास शामिल हैं। इनमें से अजय कुमार दास और रमेश कुमार दास पूर्व में देवघर साइबर थाना कांड संख्या 103/21 और 67/21 में भी आरोपित रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: मधुपुर के गुनियासोल गांव से पिछले चार दिनों से दो बच्चों की मां लापता

छापेमारी दल में साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी मुन्नी बिशेश्वर कुमार तथा पत्थरड्डा ओपी प्रभारी मोतीराम देवगम के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल थी। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। बरामद मोबाइल और सिम कार्ड के माध्यम से आरोपियों के साइबर अपराध के नेटवर्क तथा अन्य संभावित मामलों की भी पड़ताल की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत