Deoghar News: रोटरी क्लब गिरिडीह और देवघर ने रेड क्रॉस शिविर में की कांवरियों की सेवा

नेहरू पार्क स्थित रेड क्रॉस के 24×7 श्रावणी मेला सेवा शिविर में रोटेरियंस ने श्रद्धालुओं को बांटे फलाहारी पेड़ा, फल और नींबू पानी

Deoghar News: रोटरी क्लब गिरिडीह और देवघर ने रेड क्रॉस शिविर में की कांवरियों की सेवा
देवघर के रेड क्रॉस सेवा शिविर में कांवरियों के बीच फल, पेड़ा और नींबू पानी वितरित करते रोटरी क्लब के सदस्य।

देवघर के नेहरू पार्क स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के 24×7 श्रावणी मेला सेवा शिविर में रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह और रोटरी क्लब ऑफ देवघर के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कांवरियों की सेवा की। बोल-बम के जयघोष के बीच कतार में खड़े श्रद्धालुओं के बीच फलाहारी पेड़ा, नींबू पानी और ताजे फल वितरित किए गए।

देवघर : नेहरू पार्क स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित 24×7 श्रावणी मेला सेवा शिविर में रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह और रोटरी क्लब ऑफ देवघर के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कांवरियों की सेवा की। बोल-बम के जयघोष के बीच रोटेरियंस और उनके परिजनों ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं के बीच फलाहारी पेड़ा, नींबू पानी और ताजे फल वितरित किए।

सेवा कार्य में रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह के असिस्टेंट गवर्नर रवि चूड़ीवाला, अध्यक्ष सीए विकास बगड़िया, प्रेसिडेंट नॉमिनी अभिषेक जैन, विकास बासियावाला, मोना चूड़ीवाला, रिप्सी जैन, संगीता बासियावाला, श्वेता बगड़िया, नेरित जैन एवं अहान चूड़ीवाला मौजूद रहे। वहीं रोटरी क्लब ऑफ देवघर की ओर से इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट पीयूष जायसवाल, इमीडिएट पास्ट सेक्रेटरी नितेश बथवाल, पास्ट प्रेसिडेंट आनंद साह, प्रियंका जायसवाल एवं वेदांश जायसवाल ने सेवा दी।
गिरिडीह से आए सदस्यों ने पूरे श्रावणी मेले के दौरान 30 दिनों तक चौबीसों घंटे संचालित होने वाले सेवा शिविर के सफल प्रबंधन के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी की सराहना की। इस दौरान रोटरी क्लब गिरिडीह के स्थाई सेवा प्रकल्पों पर भी चर्चा हुई।

Jharkhand Govt Ad
क्लब की ओर से संचालित रोटरी आई हॉस्पिटल के माध्यम से जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को नेत्र जांच, उपचार तथा रियायती या निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। वहीं रोटरी रोटी बैंक के माध्यम से निर्धन, असहाय और जरूरतमंद लोगों तक प्रतिदिन पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन पहुंचाया जाता है।

इसके अलावा स्वास्थ्य जांच, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में भी क्लब के विभिन्न स्थाई सामाजिक प्रकल्प वर्षभर सेवा कार्य कर रहे हैं। देवघर में सेवा के अनुभव से प्रेरित होकर रोटरी क्लब गिरिडीह के पदाधिकारियों ने आगामी वर्ष में इसी तर्ज पर 30 दिवसीय संपूर्ण सेवा शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया, ताकि बाबाधाम आने वाले लाखों कांवरियों की सेवा की जा सके।

यह भी पढ़ें: Shravani Mela: बाबा धाम में भक्ति का सैलाब, रिमझिम बारिश के बीच कांवरियों ने किया जलार्पण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम