Bokaro News: JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजयुमो का बोकारो डीसी कार्यालय घेराव

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बोकारो में युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

Bokaro News: JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजयुमो का बोकारो डीसी कार्यालय घेराव
बोकारो उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच की मांग करते भाजयुमो कार्यकर्ता।

भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बोकारो जिला ने जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में बोकारो उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2019 के बाद हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया की मांग की गई।

बोकारो: भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जेपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितता के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, बोकारो जिला द्वारा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में बोकारो उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा - पेपर लीक और भर्ती घोटालों के जिम्मेदार व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए तथा युवाओं के साथ हुए अन्याय की भरपाई के लिए शीघ्र और ठोस कदम उठाए जाएं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा - झारखंड के लाखों युवा लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में देरी और भ्रष्टाचार के कारण मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा, बोकारो युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा।

युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट मांग की है कि वर्ष 2019 के बाद हुई सभी जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो तथा भविष्य में पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।  

मौके पर भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री Rohit Lal Singh  , जयदेव राय , कुमार अमित, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, पूर्व उपमेयर अविनाश कुमार,जिला महामंत्री रामलाल सोरेन, जिला उपाध्यक्ष  विनोद गोराई, अनिल स्वर्णकार, संजय त्यागी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, जिला मंत्री मनोज ठाकुर, आरती राणा,एंजेला सिंह, रवि जायसवाल,मुकेश राय, शंकर रजक, इंदु शेखर मिश्रा,अविनाश कुमार, कमलेश राय, सुभाष महतो, अनिल सिंह ,कृष्णा राय, अवधेश यादव,कुलदीप माहथा, पंकज शेखर, टिंकु तापड़िया, चंद्रशेखर महत्ता, अनिल सिंह,  विक्रम गोस्वामी, अनीता गुप्ता,सोनम दुबे,ममता गोस्वामी, मनोज पाण्डेय, भानु प्रताप सिंह, विशाल गौतम, राजेश घोषाल, चंद्रशेखर सिंह, हरिपद गोप, सीपी सिंह,बबलू चौबे, विक्रम महतो,जितेन्द्र गोस्वामी, अरविंद दुबे, त्रिलोचन झा, धीरज झा, संजय प्रसाद, जगतपति सिंह,अमर स्वर्णकार, मिथलेश महथा, अशोक शर्मा, फटिक दास, हारू झरिया ,करमचंद गोप , कुमकुम राय, झंडू डे , विक्की लोहार, बालेश्वर मुर्मू,दिलीप पाल गुलाब कुमार , पवन कुमार व सैकड़ो की सैकड़ो की संख्या में अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा