Ranchi News: होटल रमाडा की पहली वर्षगांठ पर उमड़े दिग्गज, केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम पहुंचे

अर्चना गोस्वामी के भजनों से भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

Ranchi News: होटल रमाडा की पहली वर्षगांठ पर उमड़े दिग्गज, केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम पहुंचे
(फ़ोटो)

रांची के होटल रमाडा की पहली वर्षगांठ पर मां शाकंभरी की पूजा-अर्चना और भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान कलाकारों के भक्तिमय भजनों से पूरा वातावरण सराबोर रहा और बजाज परिवार ने आए हुए सभी अतिथियों का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

रांची: 1 साल की अल्पावधि में ही रमादा बाई विंदम ने रांची वासियों के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों एवम कॉरपोरेट जगत सहित व्यवसाय के लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहा है। होटल व क्लब की 1 साल पूरे होने के मौके पर होटल के सभागार में मां शाकंभरी की पूजा अर्चना के साथ संकीर्तन व भजन संध्या का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मां का पूजन पवन बजाज सपत्नी और चंद्रेश बजाज सपत्नी ने किया। दिब्य ज्योत प्रज्वलित किया। इस अवसर पर पटना से पधारी अर्चना गोस्वामी व रांची के पवन शर्मा ने भजनों की गंगा प्रवाह की। इस पावन अवसर पर  भक्ति और श्रद्धा के अद्भुत रंगों से वातावरण सराबोर हो उठा, पूरे वातावरण में भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि, दीप-प्रकाश की ज्योति और भक्तिमय आस्था की सुगंध का लोगो ने आनंद लिया। मां शाकम्बरी देवी का भव्य दरबार जो आकर्षक फूलों से सजा दिव्य स्वरूप लग रहा था। 

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक सी पी सिंह एवम शहर के गणमान्य लोगों सहित होटल रमाडा के सदस्यों ने मां की ज्योत ली, पूजा अर्चना की और दिब्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

पवन बजाज और चंद्रेश बजाज ने होटल रमादा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर लोगों से बधाई और शुभकामनाएं प्राप्त की. साथ ही सभी अतिथियों  को अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया। भजन-संकीर्तन के पश्चात सभी लोगो ने माँ का प्रसाद प्राप्त किया। आरती वह पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 

यह भी पढ़ें: रांची में AIACE का वार्षिक समारोह संपन्न, अधिकारियों के हितों पर हुई चर्चा

इस अवसर पर भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक सी पी सिंह, उप महापौर नीरज कुमार पूर्व उप महापौर संजीव बिजयवर्गीय, गोबर्धन गाड़ोदिया, भाजपा के महामंत्री शैलेंद्र सिंह, भानु जालान, संघ के प्रान्त प्रचारक गोपालजी, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, भाजपा के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र, राजकुमार केडिया, प्रमोद सारस्वत, पवन समोता, विनोद जैन, पवन शर्मा, ललित ओझा,नीरज चौधरी,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित  थे।

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो में चमका झारखंड; पी विशाल और ईशान सिंह ने जीता गोल्ड मेडल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में छात्र की समस्या का 24 घंटे में हुआ समाधान Bokaro News: हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में छात्र की समस्या का 24 घंटे में हुआ समाधान
Koderma News: वरिष्ठ दवा व्यवसायी सुनील कुमार सिन्हा का निधन, व्यवसाय जगत में शोक
Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 31 टन अवैध कोयला जब्त
IND vs AFG Test Live: राहुल के शतक और गिल की नाबाद सेंचुरी से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3
पीवीयूएनएल द्वारा महिलाओं के लिए 15 दिवसीय फ्लाई ऐश आधारित सतत सामग्री निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
ऐतिहासिक पलामू किला का बदलेगा स्वरूप, 60 करोड़ की योजना पर तेजी से काम: राधाकृष्ण किशोर
फुलजोरी मौजा में खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, डीसी के निर्देश पर माइनिंग इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण
Ranchi News: 15 दिवसीय जिला ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
बोकारो इस्पात संयंत्र में दो दिवसीय कस्टमर मीट का शुभारंभ, देशभर के प्रमुख ग्राहक हुए शामिल
विश्व पर्यावरण सप्ताह पर डालमिया भारत का जागरूकता अभियान, 560 से अधिक लोगों की भागीदारी
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास: टूटा सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, टीम इंडिया में मिली जगह
झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो; गठबंधन में टूट का खतरा टला, हेमंत ने दिखाया राजनीतिक संतुलन