अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो में चमका झारखंड; पी विशाल और ईशान सिंह ने जीता गोल्ड मेडल
रिधिमा सिंह और नीरज लकड़ा ने जीता रजत पदक
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रथम प्रोफेशनल ताईक्वांडो फेडरेशन इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रांची के पी विशाल और ईशान सिंह ने गोल्ड मेडल जीता है। मिथलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गई झारखंड की टीम ने कुल मिलाकर कई गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल अपने नाम किए हैं।
रांची: जिला और झारखंड के ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने प्रथम प्रोफेशनल ताईक्वांडो फेडरेशन इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में भाग लिया यह प्रतियोगिता 29 मई से 2 जून 2026 तक शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, श्रीनगर में आयोजित की गई। इस अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लगभग 600 प्रतिभागी ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में टीम मिथलेश कुमार सिंह के अंडर में कोच चंदन कुमार, अनंत नाग चंदन, करमचंद भगत के साथ गई थी। टीम के केरली स्कूल के पी विशाल और रांची प्रेस क्लब ताईक्वांडो सेंटर के ईशान सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिला का नाम रोशन किया।

इनके जीतने पर संघ के पदाधिकारी गण एवं अभिभावक लोगों ने इन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


