Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?

Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?
जयराम महतो (फाइल फ़ोटो)

झारखंड राज्यसभा चुनाव में जयराम महतो का वोट सबसे बड़ा सस्पेंस बन गया। NDA और INDIA दोनों के संपर्क में रहने के बावजूद उन्होंने मतदान से पहले अपना रुख सार्वजनिक नहीं किया।

Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड राज्यसभा चुनाव में गुरुवार को कुल 81 विधायकों ने मतदान किया. पहला वोट भाजपा के नवीन जायसवाल ने और अंतिम वोट जेएमएम के सुदिव्य कुमार सोनू ने डाला. मगर जिस एक वोट ने पूरे चुनाव में सबसे ज्यादा उत्सुकता जगाई, वह था डुमरी से जेएलकेएम विधायक जयराम महतो का. वजह साफ थी उन्होंने पहले से किसी भी खेमे को समर्थन नहीं दिया था, न एनडीए को, न इंडिया गठबंधन को.

दोनों तरफ से हुई खींचतान

जयराम महतो ने बेबाकी से स्वीकार किया कि एनडीए और इंडिया गठबंधन, दोनों ने उनसे संपर्क साधा. कई राजनीतिक दलों के नेता तो आए ही, मुख्यमंत्री कार्यालय से भी उनके पास बात पहुंची. लेकिन जयराम ने किसी को भी सीधा जवाब देने से परहेज किया. उनका एक ही पैमाना था जो झारखंड के लिए काम आए, दिल्ली में राज्य की आवाज बन सके, वही उनकी पहली पसंद होगा.

'मैं किसी पार्टी का नहीं, झारखंड का हूं'

मीडिया के सामने जयराम ने दो टूक कहा कि वे किसी दल की विचारधारा से नहीं, राज्य के विकास और भविष्य की सोच से बंधे हैं. उन्होंने माना कि संविधान और लोकतंत्र की प्रक्रिया के चलते दो में से किसी एक को चुनना जरूरी है, लेकिन उनका फैसला हमेशा राज्यहित की कसौटी पर परखा जाएगा. निजी पसंद-नापसंद से ऊपर उठकर संवैधानिक जिम्मेदारी निभाना उनकी प्राथमिकता रही.

भाजपा विधायक के दावे पर पानी फेरा

भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने जब यह कहा कि जयराम का समर्थन उनके पाले में है, तो जयराम ने इसे तत्काल नकार दिया. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात कभी हुई ही नहीं. हां, सभी दलों से उनके रिश्ते सामान्य और सौहार्दपूर्ण हैं, पर मतपत्र पर निशान लगाना उनका निजी अधिकार है, जिसमें किसी की दखलंदाजी नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि सबने अनुरोध किया, पर उनका जवाब सबको एक ही रहा फैसला होगा, वक्त आने पर.

यह भी पढ़ें: Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर

'थोड़ा सस्पेंस तो बनता है!'

मीडिया ने जब बार-बार कुरेदा तो जयराम मुस्कुराते हुए बोले कि उनका वोट इस बार किस्मत की वजह से खास हो गया है क्योंकि वे किसी गठबंधन की जंजीर से आजाद हैं. ऐसे में थोड़ा रहस्य बना रहना स्वाभाविक है. उन्होंने अंत में इतना जरूर कहा कि दोनों उम्मीदवार ठीक हैं, लेकिन उनका मत उसी के हक में जाएगा जो झारखंड और उनके क्षेत्र के सपनों को जमीन पर उतार सके. अब नतीजे ही बताएंगे कि वह एक वोट आखिर किसकी नैया पार लगाता है.

यह भी पढ़ें: Deoghar News: जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, कटेगा वेतन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

उमस भरी गर्मी से बेहाल साहिबगंज, मानसून की पहली बारिश का इंतजार उमस भरी गर्मी से बेहाल साहिबगंज, मानसून की पहली बारिश का इंतजार
Jharkhand Rajya Sabha Polls: चुनावी घमासान के बीच BJP विधायकों संग चाय पर दिखे हेमंत सोरेन, VIDEO वायरल
आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंककर दिल्ली भाग रहे थे आरोपी, चलती ट्रेन में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Godda News: पोड़ैयाहाट में मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गुस्से में बाजार बंद कर थाने पहुंचे ग्रामीण
मजदूरों की बुलंद आवाज खामोश, भाकपा नेता रामस्वरूप पासवान का निधन
एक ही मरीज की दो ब्लड ग्रुप रिपोर्ट से मचा हड़कंप, अब जांच से ही सामने आएगा पूरा सच
Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?
Alakh Pandey On Khan Sir: 'गलती हो तो सजा मिले', खान सर विवाद पर अलख पांडेय ने तोड़ी चुप्पी
राज्यसभा चुनाव के बीच बैजनाथ राम का बड़ा दावा, बोले- नतीजा आने से पहले ही तय है जीत!
Sahebganj News: पंचकठिया CSP से दिनदहाड़े 3.30 लाख की लूट, हेलमेटधारी बदमाश फरार
Great Nicobar Project: 20 हजार करोड़ का मेगा प्लान, भारत को इंडो-पैसिफिक का लॉजिस्टिक्स किंग बनाने की तैयारी
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में उमड़ा उत्साह, SIT परिसर में लगाए गए 11 फलदार पौधे