Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'मॉक ड्रिल' से जांची गई सुरक्षा, 3 मिनट 22 सेकंड में खाली हुआ स्कूल
200 छात्रों ने ली सुरक्षा की शपथ, अनुशासन के साथ संपन्न हुआ 'निकासी दिवस'
कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अग्नि और भूकंप जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए 'निकासी दिवस सह सुरक्षा अभ्यास' का सफल आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में 1200 से अधिक छात्रों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया, जहाँ जूनियर विंग ने रिकॉर्ड 2 मिनट 48 सेकंड में भवन खाली कर अपनी तत्परता का प्रदर्शन किया।
कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में 'निकासी दिवस सह सुरक्षा अभ्यास' का सफल आयोजन किया गया। फायर और भूकंप जैसी आपात स्थिति में छात्रों व शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया को परखने के लिए यह मॉक ड्रिल कराई गई।
सुबह 08:15 बजे आपातकालीन सायरन बजते ही पूरे स्कूल में अलर्ट घोषित कर दिया गया। प्रत्येक कक्षा के शिक्षकों ने 'ड्रॉप, कवर, होल्ड' की स्थिति में छात्रों को सुरक्षित कराया, फिर अनुशासित तरीके से कतार बनाकर निकटतम निकासी मार्ग से मैदान की ओर रवाना किया।


कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, सुरक्षा स्टाफ और 1200 से अधिक छात्र-छात्राएँ शामिल रहे। अंत में सभी ने 'सुरक्षा शपथ' ली और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

