बोकारो के मजदूर की सऊदी में सड़क हादसे में मौत, परिवार ने शव वापस लाने की लगाई गुहार
ट्रक चालक के रूप में सऊदी अरब में कार्यरत थे सत्येंद्र महतो
बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कतवारी निवासी सत्येंद्र महतो की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे और नवंबर 2024 में रोजगार के लिए विदेश गए थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
बोकारो: प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कतवारी निवासी स्वर्गीय सुखदेव महतो के 41 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र महतो की सऊदी अरब में सड़क हादसे में 25 जून 2026 की रात मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं, गांव वाले भी इस दुखद खबर से शोक में डूब गए हैं।
बताया गया कि सत्येंद्र महतो 26 नवंबर 2024 को रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए थे। वे हमद सालेह अल-काफ कॉन्ट्रैक्टिंग एस्टैब्लिशमेंट कंपनी में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे। अपने पीछे वे पुत्री प्रीति कुमारी (21), पुत्र अरविंद कुमार और पुत्र मंगेश कुमार (13) को छोड़ गए हैं।


परिजनों ने सरकार से मांग की है कि सत्येंद्र महतो के शव को जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जा सके।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


