मेदिनीनगर में 11 जुलाई को विहिप का संवाद कार्यक्रम, देश की चुनौतियों पर होगा मंथन

केंद्रीय मंत्री अम्बरीष जी होंगे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता

मेदिनीनगर में 11 जुलाई को विहिप का संवाद कार्यक्रम, देश की चुनौतियों पर होगा मंथन
मेदिनीनगर में विहिप की जिला बैठक के दौरान संवाद कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा।

मेदिनीनगर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जिला टोली की बैठक आयोजित हुई, जिसमें 11 जुलाई को होने वाले संवाद कार्यक्रम और 12 जुलाई की विभागीय बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई। 11 जुलाई को राजा भाऊ स्मृति संघ भवन में आयोजित कार्यक्रम में विहिप के केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अम्बरीष जी 'देश की वर्तमान चुनौतियां और निवारण' विषय पर प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद करेंगे।

पलामू : मेदिनीनगर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिला टोली की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पालक दामोदर मिश्र ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री अमित तिवारी द्वारा किया गया। इस बैठक में आगामी 11 जुलाई को होने वाले केंद्रीय मंत्री के संवाद कार्यक्रम और 12 जुलाई 2026 को आयोजित पलामू विभाग की बैठक की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और रूपरेखा तैयार की गई।

देश की वर्तमान चुनौतियों और निवारण पर होगी चर्चा

विहिप पलामू के तत्वाधान में आगामी शनिवार, 11 जुलाई 2026 को संध्या 06:30 बजे से राजा भाऊ स्मृति संघ भवन में एक भव्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री सह अखिल भारतीय विशेष संपर्क प्रमुख एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय अम्बरीष जी होंगे। वह मेदिनीनगर के प्रबुद्ध व गणमान्य नागरिकों के साथ 'देश की वर्तमान चुनौतियां और निवारण' विषय पर सीधा संवाद करेंगे।विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यावसायिक संगठनों को आमंत्रणइस संवाद कार्यक्रम को व्यापक और समावेशी बनाने के लिए नगर के विभिन्न संगठनों को सादर आमंत्रित किया गया है। आमंत्रण सूची में मुख्य रूप से शामिल हैं:

धार्मिक व आध्यात्मिक संगठन: संघ परिवार की सभी आनुषंगिक इकाइयां, गायत्री परिवार, शिव चर्चा परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग, इस्कॉन, प्रजापति ब्रह्माकुमारी, श्री राम सेना, खुला मंच, रक्षा सूत्र आदि।

व्यावसायिक व प्रबुद्ध संगठन:

 पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स, व्यापार समिति, ऑटो रिक्शा संगठन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन, बार एसोसिएशन और शिक्षक संघ।विहिप पदाधिकारियों ने अपील की है कि इन संगठनों के पदाधिकारियों के साथ-साथ नगर के सभी सम्मानित और गणमान्य नागरिक भी इस वैचारिक विमर्श में अवश्य सहभागिता करें।

यह भी पढ़ें: ध्रुव शंकर दुबे के निधन से पलामू ने खोया समाजसेवा का एक सशक्त स्तंभ: हृदयानंद मिश्र

बैठक में ये रहे उपस्थित

आज की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य रूप से विहिप झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, जिला मंत्री अमित तिवारी, समरसता प्रमुख पप्पू लाठ, विशेष संपर्क प्रमुख पंकज जायसवाल, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, सह संयोजक हिमांशु पांडेय, विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह और नगर मंत्री दिलीप गिरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण
रानीश्वर पंचायत समिति की बैठक में ऐतिहासिक 'संथाल काटा पोखर' सौंदर्याकरण पर मुहर
Dumka News: 'सीआईडी' फेम डॉ. सालुंखे (नरेंद्र गुप्ता) ने बाबा बासुकीनाथ दरबार में टेका मत्था
Pakur News: आमडापाड़ा CHC में सहिया और BTT कार्यकर्ताओं की विशेष कार्यशाला आयोजित 
Pakur News: हिरणपुर के लखनपुर-रामपुर में तनाव, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित
Bokaro News: BSL को सीधे खदानों से मिलेगा लौह अयस्क, 258 किमी लंबी स्लरी पाइपलाइन तैयार
Bokaro News: स्टील प्लांट में एससी, एसटी व दिव्यांग कर्मियों के लिए 'जागृति' कार्यशाला आयोजित
बीआईटी मेसरा लालपुर में अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर साइंस सम्मेलन 'ICETTACS 2026' का भव्य आगाज
Koderma News: डॉ नीरा यादव की पहल, अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू होगा सदर अस्पताल ब्लड बैंक
नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रस्तुत किया झारखंड विजन
Deoghar News:साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 11 गिरफ्तार व 1 किशोर निरुद्ध
Deoghar News: पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 गिरफ्तार