Sahebganj News: नशीले पदार्थ के खिलाफ अभियान जारी, उधवा ओवरब्रिज पर पुलिस ने युवक को दबोचा

एसडीपीओ जयंत कुमार तिवारी के नेतृत्व में बनी टीम

Sahebganj News: नशीले पदार्थ के खिलाफ अभियान जारी, उधवा ओवरब्रिज पर पुलिस ने युवक को दबोचा
(गिरफ्त में ड्रग्स तस्कर)

साहिबगंज के उधवा प्रखंड अंतर्गत ओवरब्रिज के पास राधानगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर पहाड़गांव निवासी फिरोज शेख को 7.88 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ जयंत तिवारी की टीम ने यह कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

साहिबगंज: मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान में साहिबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उधवा प्रखंड स्थित ओवरब्रिज के पास छापेमारी कर पुलिस ने 7.88 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध में आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि उधवा ओवरब्रिज के समीप अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना पर उधवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयंत कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया।

तलाशी में आरोपी के पास से 7.88 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम फिरोज शेख (23 वर्ष), पिता स्वर्गीय अताउल शेख, निवासी पहाड़गांव, थाना राधानगर बताया। इस मामले में राधानगर थाना कांड संख्या 198/26 दर्ज कर 'मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ अधिनियम' की धारा 21/27 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

छापेमारी दल में उधवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उधवा जयंत कुमार तिवारी, थाना प्रभारी राधानगर अमित कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार देव, सुनील कुमार मेहता, हवलदार प्रह्लाद मेहरा और आरक्षी दुलारचंद यादव शामिल थे। पुलिस ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: दिव्यांग क्रिकेट में चमका झारखंड, उधवा के शौकत अली इंडिया-ए टीम में शामिल Sahebganj News: दिव्यांग क्रिकेट में चमका झारखंड, उधवा के शौकत अली इंडिया-ए टीम में शामिल
पूरे साहिबगंज जिले के होटलों, लॉजों और अतिथि गृहों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए जांच के आदेश
Sahebganj News: बरहरवा-बरहेट रूट पर नया ऑटो किराया लागू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
साहिबगंज में वृद्धजनों के लिए बड़ी पहल, शुरू हुआ वृद्धजन सहायता एवं सुविधा केंद्र
Sahebganj News: वनांचल एक्सप्रेस से 59 लाख के 174 संदिग्ध मोबाइल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: वेदांता AAS विद्यालय ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में हासिल की 100 प्रतिशत सफलता
रांची की पलक का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन, जिले की पहली महिला क्रिकेटर बनीं
Sahibganj News: कोटालपोखर बाजार में फूड इंस्पेक्टर की छापेमारी, मिठाई दुकानों में मिली अनियमितताएं
साहिबगंज पेंशन घोटाला: दो कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, 20 हजार दस्तावेज जब्त
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर साहिबगंज में जागरूकता अभियान, बच्चों के अधिकारों पर दिया गया जोर
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में AI-HYDA 2026 का समापन, 90 से अधिक प्रतिभागियों ने सीखी अत्याधुनिक AI तकनीक
Dhanbad News: पंचम राज्य वित्त आयोग की राशि के व्यय हेतु मार्गदर्शिका जारी करने की मांग, राज्यपाल से मिला पंचायत प्रतिनिधिमंडल