Koderma News: जयनगर कृषि विज्ञान केंद्र में पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी रहीं मौजूद

Koderma News: जयनगर कृषि विज्ञान केंद्र में पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी
(कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम)

कोडरमा के जयनगर कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन के साथ पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की गई। कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक अमित यादव ने किसानों की आय दोगुनी करने तथा प्राकृतिक खेती एवं स्वरोजगार को विधिक रूप से बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया।

जयनगर: प्रखंड स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों एवं आम जनो से वीडियो लाइव से सीधा प्रसारण जनता को संबोधन कर पीएम सम्मान निधि योजना का 23 वां किस्त के किसानों के बैंक खाते में स्थांतरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा  किसानों, महिलाओं, मजदूरों एवं युवाओं के  विकास के  लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। और खासकर किसानों की आय में वृद्धि कैसे हो इसके लिए केन्द्र सरकार हमेशा सहयोग के प्रति कटिबद्ध है। 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में किये गये उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक बताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से लगातार प्रयास कर किसानों महिलाओं मजदूरों एवं युवाओं के विकास में अहम भूमिका निभाई और जन कल्याणकारी योजनाएं  चलाकर लोगों को स्वरोजगार स्थापित कराया गया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत निर्माण में किसानों की भी अहम भूमिका है।  

ऐसे में प्राकृतिक खेती कर अपने आप को स्वस्थ रखें। उन्होंने बंजर भूमि में फलदार बागवानी लगाकर इसका लाभ लेने की बात कही। किसानों को विकसित करने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र खोलकर समय समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। किसान खेती कैसे करें और उसमें होने वाले रोगो से बचाव कैसे करें। वहीं विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के विकास एवं उनकी आय में वृद्धि और स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर बनाने  के लिए कई जनकल्याणकारी योजना चल रही है।  

किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए पीएम किसान सम्मन निधि योजना से किसानों को राशि उपलब्ध करा कर खाध बीज खरीद करने में सहयोग कर रही है। कार्यक्रम में हजारीबाग चावल अनुसंधान केन्द्र केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ एस एम प्रसाद एवं कृषि विज्ञान केन्द्र कोडरमा के प्रधान वैज्ञानिक डॉ ए के राय ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्था के द्वारा समय-समय पर किसानों को प्रशिक्षण एवं मृदा परीक्षण, उन्नत किस्में के बीजों को लिवील कर उसका उपचार करने संबंधित जानकारी दिया गया। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में DCC-DLRC बैठक संपन्न

कार्यक्रम में एसी संजय पीएम कुजुर जिप सदस्य केदारनाथ यादव डा चंचिला कुमारी, डॉ प्रज्ञा भदुलिया, डॉ नुपुर चौधरी डॉ एनपी मंडल भाजपा जिलाध्यक्ष अनुप जोशी पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम मुखिया गणपत यादव सुधीर सिंह चंदन पासवान महावीर यादव राजेंद्र सिंह यमुना यादव रामदेव मोदी विजय पंडित मनोज साव विजय राणा परमानन्द गिरी किसुन यादव समेत दर्जनों महिला पुरुष शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: दामोदर नदी के टासरा घाट पर नहाने के दौरान 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dhanbad News: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हाईटेक बाइक चोर गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार Dhanbad News: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हाईटेक बाइक चोर गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार
Hazaribagh News: मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे और सौहार्द पर जोर
Hazaribagh News: विश्व योग दिवस पर विभावि जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा सामुदायिक जागरण कार्यक्रम आयोजित 
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की कमान, अनफिट और ओवरलोडेड वाहनों पर चलेगा सघन विधिक अभियान
Giridih News: मुहर्रम पर शांति समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए कड़े विधिक निर्देश
NEET मामले पर जेएमएम के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, केवल राजनीति कर रही सरकार
26 जुलाई से सजेगा डूरंड कप का मंच, खेल सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक
Koderma News: निदेशक साजन खान का बड़ा दावा, आई.टी.आई कोर्स के बाद मिलेगी शत-प्रतिशत जॉब गारंटी
koderma News: मरचोई मोड़ हाट बाजार में गिरा हाई वोल्टेज चालू तार, मची भारी भगदड़
Koderma News: मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में संपन्न हुई शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक
koderma News: आस्था का सैलाब, बदाल में सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने निकाली विधिक कलश यात्रा
koderma News: परसाबाद में कार और बाइक की भीषण टक्कर, यज्ञ कराने जा रहे पंडित गंभीर रूप से घायल