खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर नमन, ओम बिरला-अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शहीद खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि दी।

खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर नमन, ओम बिरला-अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
बलिदान दिवस पर अमर क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस को नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके साहस और देशभक्ति को याद किया।

नई दिल्ली में अमर क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह सहित कई नेताओं ने खुदीराम बोस के बलिदान को याद किया।

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने मंगलवार को अमर क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, "अमर क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के लिए हँसते-हँसते अपना जीवन न्योछावर कर देने वाले इस वीर सपूत का त्याग और बलिदान सदैव हमारी राष्ट्रीय चेतना को प्रेरित करता रहेगा।"

शाह ने कहा कि मां भारती को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए खुदीराम बोस ने अल्पायु में ही सशस्त्र क्रांति का उद्घोष किया और अपने साहस, शौर्य व त्याग से ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी। मात्र 18 वर्ष की आयु में हंसते-हंसते फांसी को गले लगाने वाले खुदीराम बोस ने राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च समर्पण की ऐसी अमिट गाथा लिखी, जो युगों-युगों तक देश के युवाओं में शौर्य, स्वाभिमान व राष्ट्रसेवा की प्रेरणा शक्ति बनी रहेगी।

नितिन नवीन ने कहा कि उनका निर्भीक व्यक्तित्व और अटूट संकल्प आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्रप्रेम, साहस और सर्वोच्च बलिदान से परिपूर्ण उनका जीवन आज भी सभी को मातृभूमि की सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले खुदीराम बोस का अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। इतनी कम आयु में उन्होंने जिस निर्भीकता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रप्रेम और त्याग की प्रेरणा है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित आपका जीवन और ओजस्वी विचार सर्वदा युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करते रहेंगे।

केंद्रीय कपड़ामंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अल्पायु में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानी का साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Shravani Mela: देवघर के शिवगंगा सरोवर में लेजर शो से जीवंत हो रहा बाबा मंदिर का इतिहास, श्रद्धालुओं में खास आकर्षण Shravani Mela: देवघर के शिवगंगा सरोवर में लेजर शो से जीवंत हो रहा बाबा मंदिर का इतिहास, श्रद्धालुओं में खास आकर्षण
वज्रपात पीड़ितों के हक में विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई आवाज, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
Sahibganj News: 15 अगस्त को बोरियो में देशभक्ति का रंग, सिद्धो-कान्हू प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण
भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह विफल, जनता समझ चुकी है चाल-चरित्र-चेहरा: शिल्पी नेहा तिर्की
हिमालया वैलनेस ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 66,928 डॉक्टरों ने रचा इतिहास
Big Breaking: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर नकली नोटों से भरी कार जब्त
Palamu News: बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, डाउन लाइन पर परिचालन प्रभावित
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित
Jharkhand Vidhansabha: छात्र आंदोलन और JPSC-JSSC विवाद पर विधानसभा में घमासान, अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित
"सिस्टम" को 'चार्ज' करने के बजाय, छात्रों पर 'लाठीचार्ज' कर रही हेमंत सरकार: भाजपा
Giridih News: छात्रों की 98% मांगें सरकार ने मानी, भाजपा ने आंदोलन को अराजक बनाया: संजय सिंह
Sahibganj News: विधानसभा घेराव में छात्रों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की ABVP ने की निंदा