बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, पूछा- झारखंड में चुप्पी क्यों?

विधानसभा घेराव के दौरान हुआ था लाठीचार्ज

बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, पूछा- झारखंड में चुप्पी क्यों?
(बाबूलाल मरांडी फाइल फोटो)

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पुलिसिया कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार से छात्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लेने और दोषी तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।  

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में आंदोलनरत छात्रों के साथ राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे नाइंसाफी, साजिश और लगातार ज्यादती पर राहुल गांधी की चुप्पी एवं राज्य देखकर छात्रों के आंदोलन के साथ किए जा रहे भेदभाव पर उन्हें आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में भागीदारी और जिम्मेवारी से दूरी, यह साथ साथ कैसे चलेगा। 

मरांडी ने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा है कि आप देश भर में घूम-घूम कर छात्रों के हक की बात कर रहे हैं। अगर आपके मन में उनके प्रति सच्ची तड़प होती, सिर्फ राजनीति नहीं, तो आपकी रूह झारखंड के लहूलुहान छात्रों को देखकर जरूर कांप उठती! आप झारखंड में अपनी ही सरकार से सीना ठोककर पूछते कि उन मासूमों पर लाठियां बरसाने का अधिकार झामुमो के गुंडों और पुलिस को किसने दिया?

Jharkhand Govt Ad
झारखंड में आपकी ही गठबंधन की सरकार है, फिर यहां के छात्रों के लिए आपकी आवाज क्यों नहीं निकलती? विधानसभा घेराव के दिन शांतिपूर्ण मार्च कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, पहले से घोषित पुतला दहन कार्यक्रमों में गुंडों और पुलिस की गुंडागर्दी देखने को मिली, लेकिन आपकी जुबान खामोश रही। यहां छात्र अपने भविष्य के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। आपके समर्थन से सत्ता में बैठे मुख्यमंत्री गिरोह बनाकर नौकरी बेच रहे हैं, युवाओं का भरोसा टूट रहा है, फिर भी आपकी संवेदनाएं झारखंड की सीमा पर आकर क्यों थम जाती हैं?

मरांडी ने कहा कि अगर आपकी नजर में लहू से सना हुआ यह मंजर ही लोकतंत्र है, तो फिर मुझे कुछ नहीं कहना। याद रखिए, जनता सब देख रही है और आपकी इस दोहरी राजनीति की परतें खोल रही है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब

मरांडी ने कहा कि उम्र और तजुर्बे में बड़ा होने के नाते बस एक आखिरी सलाह दे रहा हूं कि जब इंसान की कथनी और करनी में फर्क मिट जाता है, तभी इतिहास उसे 'नेता' मानता है और जनता का 'विश्वास' पैदा होता है। वरना, पीठ पीछे लोग सिर्फ 'ठग मास्टर' कहकर मजाक उड़ाते हैं। फैसला आपका है!

यह भी पढ़ें: झारखंड का स्थानीय सिनेमा ग्लोबल स्तर पर बनाएगा पहचान, असीम सिन्हा ने भरी हुंकार

बीते दिनों झामुमो के गुंडों के द्वारा राज्य के कई जिलों में छात्रों के साथ पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान जिस प्रकार लाठी डंडे, हॉकी स्टिक से मारपीट और गुंडागर्दी की गई, छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया, सभी को चिन्हित कर उनपर मुकदमा दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग राहुल गांधी को राज्य सरकार से करनी चाहिए। साथ ही छात्रों की आवाज दबाने और आंदोलन को कुचलने के लिए छात्रों पर डराने धमकाने की नीयत से लगातार तरह तरह के केस किए जा रहे हैं। इन फर्जी मुकदमों को निरस्त करने की भी मांग राज्य सरकार से राहुल गांधी को करनी चाहिए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम