Deoghar News: झारखंड एथलेटिक्स में देवघर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक

अंडर-16 भाला फेंक में विष्णु मुर्मू ने हासिल किया स्वर्ण पदक

Deoghar News: झारखंड एथलेटिक्स में देवघर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक
राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चमके देवघर के खिलाड़ी

धनबाद में 21 और 22 अगस्त को आयोजित तृतीय झारखंड राज्य सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में देवघर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। अंडर-16 भाला फेंक स्पर्धा में विष्णु मुर्मू ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अंडर-14 ट्रायथलॉन-B में रजी खान ने रजत और ट्रायथलॉन-A में कमलजीत बास्की ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

देवघर: धनबाद में 21 और 22 अगस्त को आयोजित तृतीय झारखंड राज्य सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में देवघर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।

चैंपियनशिप में अंडर-16 वर्ग के भाला फेंक स्पर्धा में देवघर के विष्णु मुर्मू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अंडर-14 वर्ग के ट्रायथलॉन (बी) स्पर्धा में रजी खान ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-14 वर्ग के ट्रायथलॉन (ए) में कमलजीत बास्की ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

Jharkhand Govt Ad
तीनों खिलाड़ियों की सफलता पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक दीपक को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले माह आयोजित होने वाली 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में भी देवघर के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करेंगे।

संघ के सचिव मनोज मिश्रा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए और काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से जल्द ही टैलेंट हंट कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, ताकि जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में महिला कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में देवघर के खिलाड़ियों की सफलता को संघ की मेहनत और खिलाड़ियों की लगन का परिणाम बताया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में एथलेटिक्स के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में देवघर से और अधिक खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: मधुपुर के गुनियासोल गांव से पिछले चार दिनों से दो बच्चों की मां लापता

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ
छात्रों के साथ मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी धक्का-मुक्की
Palamu News: टाउन हॉल में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़
Lohardaga News: कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, गुरुवार से थी लापता
कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, ड्रोन कैमरे की मदद से मिली सफलता
ईटखोरी मार्ग पर स्थित चांदनी होटल में अवैध जिस्मफरोशी का बड़ा भंडाफोड़
Dumka News: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
Dumka News: महीनों से बंद वृद्धावस्था पेंशन, बुढ़ापे की लाठी के लिए तरस रहे बेबस बुजुर्ग
Dumka News: श्रावणी मेले के अंतिम चरण को लेकर उपायुक्त व एसपी ने दिए कड़े निर्देश
बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र की हत्या
Ranchi News: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने बुजुर्गों संग मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा
Deoghar News: मधुपुर के गुनियासोल गांव से पिछले चार दिनों से दो बच्चों की मां लापता