Bihar Accident: छठी समारोह में मचा कोहराम, तेज रफ्तार बस ने भीड़ को रौंदा; 5 की मौत, 12 घायल
छठी समारोह के दौरान सड़क किनारे आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में घुसी बस
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में छठी समारोह के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया। लौरिया थाना क्षेत्र के पराउ टोला बनकटवा में सड़क किनारे आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस गोरखपुर से बेतिया की ओर आ रही थी और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर बचाने के दौरान अनियंत्रित हो गई। घायलों को इलाज के लिए बेतिया GMCH भेजा गया है।
बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में शुक्रवार देर रात खुशी का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। लौरिया थाना क्षेत्र के पराउ टोला बनकटवा में बच्चे की छठी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
ट्रक से बचने की कोशिश में अनियंत्रित हुई बस
जानकारी के अनुसार, देवेंद्र दुबे के घर बच्चे की छठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। घर के पास सड़क किनारे ऑर्केस्ट्रा का आयोजन था और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने के लिए जुटे थे। इसी दौरान गोरखपुर से बेतिया आ रही बस सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हो गई और सीधे कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे के बाद मची चीख-पुकार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा
गुस्साए लोगों ने बस-ट्रक में की तोड़फोड़
हादसे से नाराज लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने बस और ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में लगी कुर्सियां और स्पीकर भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस चालक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर से बचने की कोशिश कर रहा था, तभी बस अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.










