टीवी चैनलों पर अब नहीं रहेगी 12 मिनट की विज्ञापन सीमा, सरकार ने बदला 20 साल पुराना नियम

डिजिटल मीडिया के मुकाबले टीवी चैनलों को समान अवसर देने की दिशा में बड़ा कदम

टीवी चैनलों पर अब नहीं रहेगी 12 मिनट की विज्ञापन सीमा, सरकार ने बदला 20 साल पुराना नियम
टीवी चैनलों पर विज्ञापन सीमा का नया नियम लागू

केंद्र सरकार ने टीवी चैनलों पर विज्ञापन प्रसारण की अधिकतम 12 मिनट की सीमा खत्म कर दी है। 21 अगस्त 2026 को जारी गजट अधिसूचना के साथ नया नियम प्रभावी हो गया। सरकार के अनुसार, यह फैसला टीवी प्रसारण क्षेत्र में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा, विज्ञापन बाजार में लचीलापन और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने टीवी चैनलों पर विज्ञापन प्रसारण की 12 मिनट की सीमा खत्म कर दी है। इस संबंध में केवल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 में संशोधन की गजट अधिसूचना 21 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई, जिसके साथ ही नया नियम प्रभावी हो गया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि विज्ञापन अवधि की सीमा हटाने का फैसला टीवी प्रसारण क्षेत्र में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और कारोबार में सुगमता सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

Jharkhand Govt Ad
टीवी चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन सीमा वर्ष 2006 में लागू की गई थी। उस समय देश में केवल 62 टीवी चैनल थे। अब इनकी संख्या 900 से अधिक हो चुकी है। इसके अलावा, केबल टीवी के डिजिटलीकरण के बाद डीटीएच, केबल जैसे प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को बड़ी संख्या में चैनल उपलब्ध हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, टीवी उद्योग में अब पर्याप्त प्रतिस्पर्धा मौजूद है। वहीं, डिजिटल मीडिया पर विज्ञापन अवधि की ऐसी कोई सीमा नहीं होने के कारण पारंपरिक टीवी चैनलों के लिए समान अवसर का मुद्दा भी था।

यह भी पढ़ें: गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 6 की मौत, 21 अस्पताल में भर्ती

सरकार का मानना है कि विज्ञापन अवधि की सीमा हटने से टीवी चैनलों को विज्ञापन बाजार में अधिक लचीलापन मिलेगा और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: बीसीआई चेयरमैन मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग तेज, दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन

अब टीवी चैनलों पर विज्ञापन की अधिकतम 12 मिनट की निर्धारित सीमा लागू नहीं रहेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ
छात्रों के साथ मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी धक्का-मुक्की
Palamu News: टाउन हॉल में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़
Lohardaga News: कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, गुरुवार से थी लापता
कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, ड्रोन कैमरे की मदद से मिली सफलता
ईटखोरी मार्ग पर स्थित चांदनी होटल में अवैध जिस्मफरोशी का बड़ा भंडाफोड़
Dumka News: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
Dumka News: महीनों से बंद वृद्धावस्था पेंशन, बुढ़ापे की लाठी के लिए तरस रहे बेबस बुजुर्ग
Dumka News: श्रावणी मेले के अंतिम चरण को लेकर उपायुक्त व एसपी ने दिए कड़े निर्देश
बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र की हत्या
Ranchi News: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने बुजुर्गों संग मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा
Deoghar News: मधुपुर के गुनियासोल गांव से पिछले चार दिनों से दो बच्चों की मां लापता