बड़ी खबर
समाचार  राज्य  बड़ी खबर  ताज़ा खबरें   ताज़ा 2   पलामू  झारखण्ड 

Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस चैनपुर थाना क्षेत्र के किन्नी स्थित पीपरढाबा के पास एक तालाब से शनिवार को महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया। महिला की पहचान रंजू देवी, पति अरुण महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार को शौच के लिए घर से निकली थी और इसके बाद लापता थी। शनिवार को तालाब में महिला और बच्चे का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read More...
समाचार  बड़ी खबर  ताज़ा 2   राष्ट्रीय 

अमरावती अस्पताल की NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे थे भर्ती

अमरावती अस्पताल की NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे थे भर्ती महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल की नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त यूनिट में करीब 39 नवजातों का इलाज चल रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक वेंटिलेटर में अचानक धमाका हुआ, जिसके बाद आग भड़क गई और पूरे NICU में धुआं फैल गया। डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Read More...
समाचार  बड़ी खबर  राष्ट्रीय  दिल्ली 

बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया का सरकार पर हमला, जांच की मांग

बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया का सरकार पर हमला, जांच की मांग नई दिल्ली में पत्रकार वार्ता के दौरान आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में छात्रावास में सांप के काटने से तीन आदिवासी बच्चियों की मौत को लेकर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने दोनों मामलों की विशेष जांच के लिए कमेटी गठित करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भूरिया ने बालाघाट में कुपोषण, पोषण आहार की कथित कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की दूरी का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने सभी आदिवासी छात्रावासों का सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Read More...
समाचार  राज्य  बड़ी खबर  ताज़ा खबरें   ताज़ा 2   रांची  पलामू  झारखण्ड 

जीवनभर समाज के लिए लड़े, मृत्यु के बाद भी आएंगे काम; रिम्स में दान होगा रामकेश्वर मेहता का शरीर

जीवनभर समाज के लिए लड़े, मृत्यु के बाद भी आएंगे काम; रिम्स में दान होगा रामकेश्वर मेहता का शरीर पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के दमदमी गांव निवासी समाजसेवी रामकेश्वर मेहता का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने जीवित रहते ही देहदान का संकल्प लिया था और शपथ पत्र के माध्यम से अपना शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए समर्पित करने की इच्छा जताई थी।
Read More...
समाचार  राज्य  बड़ी खबर  बिहार 

Bihar Accident: छठी समारोह में मचा कोहराम, तेज रफ्तार बस ने भीड़ को रौंदा; 5 की मौत, 12 घायल

Bihar Accident: छठी समारोह में मचा कोहराम, तेज रफ्तार बस ने भीड़ को रौंदा; 5 की मौत, 12 घायल बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में छठी समारोह के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया। लौरिया थाना क्षेत्र के पराउ टोला बनकटवा में सड़क किनारे आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस गोरखपुर से बेतिया की ओर आ रही थी और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर बचाने के दौरान अनियंत्रित हो गई। घायलों को इलाज के लिए बेतिया GMCH भेजा गया है।
Read More...
समाचार  राज्य  बड़ी खबर  ताज़ा खबरें   रामगढ़  झारखण्ड 

Ramgarh Steel Plant Blast: पावर प्लांट में ओवर स्पीड हुई टरबाइन, जोरदार ब्लास्ट में तीन इंजीनियरों की मौत

Ramgarh Steel Plant Blast: पावर प्लांट में ओवर स्पीड हुई टरबाइन, जोरदार ब्लास्ट में तीन इंजीनियरों की मौत रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित सीमेंट एंड इस्पात पावर प्लांट में शुक्रवार देर रात जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसे में तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अत्यधिक तापमान और प्रोटेक्शन सिस्टम फेल होने के बाद टरबाइन के ओवर स्पीड होने से ब्लास्ट हुआ।
Read More...
समाचार  राज्य  बड़ी खबर  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: सतगावां में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन कांवड़ियों की मौत

Koderma News:  सतगावां में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन कांवड़ियों की मौत देवघर से राजगीर जा रही कांवड़ियों से भरी बस सतगावां के पोखरडीहा मोड़ पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं।
Read More...
समाचार  बड़ी खबर  अपराध  राष्ट्रीय 

असम में बाढ़ से 433 गांवों के 86832 नागरिक अभी भी प्रभावित, 2 और शव बरामद

असम में बाढ़ से 433 गांवों के 86832 नागरिक अभी भी प्रभावित, 2 और शव बरामद असम में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के बावजूद सात जिलों के 433 गांवों में 86,832 लोग अभी भी प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 12 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार शिवसागर और कार्बी आंगलोंग में एक-एक शव बरामद होने के बाद बाढ़ से मरने वालों की संख्या 104 हो गई है।
Read More...
समाचार  राज्य  बड़ी खबर  ताज़ा खबरें   रांची  झारखण्ड 

Jharkhand News: पांच महिला पुलिसकर्मियों समेत 29 पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा पुलिस पदक

Jharkhand News: पांच महिला पुलिसकर्मियों समेत 29 पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा पुलिस पदक स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को उनकी विशिष्ट, वीरतापूर्ण और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें एक अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक, पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक और 23 अधिकारियों एवं कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।
Read More...
समाचार  बड़ी खबर  अंतरराष्ट्रीय 

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित कोलंबिया में सोमवार सुबह आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही हुई है। इसके बाद 4.8 तीव्रता का दूसरा भूकंप भी आया। भूकंप का केंद्र पश्चिमी राज्य चोको के सैन होस डेल पालमार नगरपालिका क्षेत्र में रहा। राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने व्यापक तबाही के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित की है।
Read More...
समाचार  बड़ी खबर  ताज़ा खबरें   राष्ट्रीय 

Breaking News: चंबा बस हादसे में 7 की मौत, 11 घायल; PM मोदी ने जताया दुख

Breaking News: चंबा बस हादसे में 7 की मौत, 11 घायल; PM मोदी ने जताया दुख हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक निजी बस के पलटने से सात लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। हादसा तीसा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ के पास चालूंज मोड़ पर हुआ। शर्मा कोच की बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी।
Read More...
समाचार  बड़ी खबर  ताज़ा खबरें   अंतरराष्ट्रीय 

जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 13 की मौत; शॉपिंग मॉल धमाके में दो महिलाओं की गई जान

जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 13 की मौत; शॉपिंग मॉल धमाके में दो महिलाओं की गई जान जापान के कुमामोटो क्षेत्र में आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग लापता हैं। भूकंप के बाद एक शॉपिंग मॉल में गैस विस्फोट से दो महिलाओं की जान चली गई।
Read More...