Ramgarh Steel Plant Blast: पावर प्लांट में ओवर स्पीड हुई टरबाइन, जोरदार ब्लास्ट में तीन इंजीनियरों की मौत
हेहल स्थित सीमेंट एंड इस्पात पावर प्लांट में देर रात हुआ जोरदार ब्लास्ट
रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित सीमेंट एंड इस्पात पावर प्लांट में शुक्रवार देर रात जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसे में तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अत्यधिक तापमान और प्रोटेक्शन सिस्टम फेल होने के बाद टरबाइन के ओवर स्पीड होने से ब्लास्ट हुआ।
रामगढ़: झारखंड में रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित सीमेंट एंड इस्पात पावर प्लांट में शुक्रवार की देर रात जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बरकाकाना थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
अत्यधिक तापमान के बाद प्रोटेक्शन सिस्टम हुआ फेल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अत्यधिक तापमान के कारण पावर प्लांट के सिस्टम पर असर पड़ा और प्रोटेक्शन सिस्टम फेल हो गया। इसी दौरान टरबाइन के ओवर स्पीड होने के कारण जोरदार ब्लास्ट हुआ।तीन इंजीनियरों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

कर्मचारी ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
कर्मचारियों की ओर से कई बार प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन किसी प्रकार से प्रबंधन के द्वारा एक्शन नहीं लिया गया। ना ही कूलिंग व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।
हादसे के बाद रामगढ़-पतरातू मार्ग जाम
वहीं, हादसे से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को रामगढ़-पतरातू मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस और प्रबंधन मुआवजे को लेकर आक्रोशित लोगों से बात कर रहे हैं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.










