असम में बाढ़ से 433 गांवों के 86832 नागरिक अभी भी प्रभावित, 2 और शव बरामद

शिवसागर और कार्बी आंगलोंग में एक-एक शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या 104 हुई।

असम में बाढ़ से 433 गांवों के 86832 नागरिक अभी भी प्रभावित, 2 और शव बरामद
असम में बाढ़ से 433 गांवों के 86,832 लोग प्रभावित, राहत और बचाव अभियान जारी।

असम में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के बावजूद सात जिलों के 433 गांवों में 86,832 लोग अभी भी प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 12 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार शिवसागर और कार्बी आंगलोंग में एक-एक शव बरामद होने के बाद बाढ़ से मरने वालों की संख्या 104 हो गई है।

गुवाहाटी: असम में बाढ़ से 433 गांवों के 86832 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। इस दौरान 2 और शव बरामद हुए हैं। राज्य में नदियों का जलस्तर लगभग सामान्य स्थिति में पहुंच गया है। हालांकि, धनसिरी नदी (नुमलीगढ़) में अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रभावित लोग राहत शिविरों से अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। क्षतिग्रस्त घर और बचे हुए घरों में दो से तीन फुट मिट्टी भरी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावितों की मदद के लिए विभिन्न संगठनों ने हाथ आगे बढ़ाया है। सरकार भी आवश्यक इंतजाम कर रहीहै। स्थिति पूरी तरह सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 12 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार धनसिरि नदी नुमलीगढ़ में खतरे के निशान से अभी भी ऊपर बह रही है। बुधवार को शिवसागर जिले में 1 और कार्बी आंगलोंग जिले में 1 शव बरामद हुआ है। मृतकों का आंकड़ा 104 हो गया है। सात जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

प्रभावित बाढ़ग्रस्त जिलों में गोलाघाट, होजाई, शिवसागर, नगांव, जोरहाट, कार्बी आंगलोंग हैं। बाढ़ से इन जिलों के 24 राजस्व मंडलों के कुल 433 गांव प्रभावित हैं। वर्तमान समय में राज्य की कुल 86832 आबादी अभी भी प्रभावित हैं एवं 10884.27 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है। राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अभी भी कुल 42 राहत शिविर एवं 37 राहत वितरण केंद्र समेत कुल 79 शिविर क्रियान्वित रखे हैं। राहत शिविरों में 7216 लोग आश्रय लिए हुए हैं। जबकि राहत वितरण केंद्रों पर 5795 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं।

बाढ़ में राहत एवं बचाव अभियान में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), सर्कल कार्यालय/स्थानीय प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा/प्रशिक्षित स्वयंसेवक जुटे हुए हैं। बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा एवं राज्य सरकार के मंत्री लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावितों की मदद के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा