DC Dilip Pratap Singh Shekhawat
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Published On
By Anjali Sinha
पलामू के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता और एसपी कपिल चौधरी की उपस्थिति में मेदिनीनगर समाहरणालय में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अप्रैल माह में हुए 44 सड़क हादसों और उनमें हुई 34 मौतों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग और ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ ब्रेथ एनलाइजर के साथ सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। Palamu News: जिला खनन टास्क फोर्स की बड़ी बैठक, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के कड़े तेवर, कार्रवाई के निर्देश
Published On
By Anjali Sinha
पलामू के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता और एसपी कपिल चौधरी की उपस्थिति में मेदिनीनगर समाहरणालय में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अप्रैल माह में जब्त 47 वाहनों और वसूले गए 32.48 लाख रुपये जुर्माने की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अवैध परिवहन वाले संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी लगाने तथा पुलिस-माइनिंग विभाग को संयुक्त रूप से सघन छापेमारी करने का सख्त निर्देश दिया। Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Published On
By Anjali Sinha
पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय एवं अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में म्यूटेशन के लंबित मामलों को जल्द निपटाने और अस्पताल में दवा स्टॉक रजिस्टर अपडेट न रहने पर संबंधित स्टोर कीपर को कड़ी फटकार लगाई। Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Published On
By Anjali Sinha
मेदिनीनगर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान परिषद के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने कार्यालय आवंटन, जिला सैनिक बोर्ड की स्थापना, राज्य सरकार की नौकरियों में आरक्षण और होल्डिंग टैक्स में छूट जैसी महत्वपूर्ण मांगों को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने सभी विषयों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया है। Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Published On
By Anjali Sinha
पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय में ई-गवर्नेंस और आधार से संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सीएससी की सक्रियता, आधार नामांकन केंद्रों की स्थिति और ई-ग्रंथालय के आधुनिकीकरण पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने रामगढ़ प्रखंड में तत्काल इंटरनेट बहाल करने और झारसेवा के माध्यम से मिलने वाले प्रमाणपत्रों को बिना विलंब निष्पादित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Published On
By Anjali Sinha
मेदिनीनगर में 'विश्वशांति पदयात्रा' की टीम ने उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से मुलाकात कर अपने सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। उपायुक्त ने टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें पलामू में सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही, उन्होंने वर्तमान में चल रहे 'सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-गणना)' कार्यक्रम के महत्व पर जोर देते हुए नागरिकों से इसमें भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण करने की अपील की। Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश
Published On
By Anjali Sinha
पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय में राजस्व विभागों की समीक्षा बैठक की। परिवहन विभाग की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्होंने खनन, उत्पाद और नगर निगम को वसूली की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही अंचल अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण, दाखिल-खारिज और आपदा राहत राशि के वितरण में पारदर्शिता और तेजी बरतने को कहा। Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच
Published On
By Anjali Sinha
उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीनगर के 17 अस्पतालों में आयुष्मान क्लेम की जांच हेतु समिति गठित करने का निर्देश दिया है। साथ ही, डिजिटल हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर पर आभा कार्ड बनाने और पीवीटीजी समुदायों को आयुष्मान योजना से जोड़ने पर बल दिया गया। 