मरांडी का बयान: केवल उन्हीं को आरक्षण का लाभ मिले जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई

नेता प्रतिपक्ष ने संविधान और समान अवसर की रक्षा पर जोर दिया

मरांडी का बयान: केवल उन्हीं को आरक्षण का लाभ मिले जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि धर्मांतरण के बाद आरक्षण का लाभ केवल उन्हीं को मिलना चाहिए, जिनके लिए यह व्यवस्था बनाई गई थी। इससे संवैधानिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना मजबूत होगी।

रांची: भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धर्मांतरण के बाद आरक्षण और एससी/एसटी एक्ट का संरक्षण प्राप्त करने वाले लोगों के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय के फैसले पर बड़ी प्रतिक्रिया दी।

मरांडी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो उसे अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलेगा... यानी धर्म परिवर्तन के बाद वह व्यक्ति आरक्षण या अन्य संवैधानिक लाभों का दावा नहीं कर सकता।

कहा कि अगर कोई व्यक्ति स्वेच्छा से हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो वह उस सामाजिक संरचना से बाहर हो जाता है, जिसके आधार पर उसे आरक्षण का अधिकार मिला था। ऐसे में उस व्यक्ति द्वारा आरक्षित वर्ग के लाभों का दावा करना संविधान की भावना के विपरीत माना गया है। 

कहा कि हाल के वर्षों में यह भी देखा गया है कि कुछ संगठित नेटवर्क लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करते हैं, जिसके पीछे सामाजिक या आर्थिक लाभ की सोच भी जुड़ी रहती है। इस तरह के प्रयास न केवल समाज में भ्रम पैदा करते हैं, बल्कि आरक्षण जैसी संवेदनशील व्यवस्था का दुरुपयोग भी करते हैं। ऐसे मामलों पर रोक लगाना आवश्यक था, ताकि वास्तविक हकदारों को ही इसका लाभ मिल सके।

Read More.. Ranchi News: सीसीएल में “नारी शक्ति–देश भक्ति” का संदेश लेकर पहुंचीं आशा मालवीय, युवाओं को किया प्रेरित

कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय संविधान की गरिमा, सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना को सशक्त करता है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आरक्षण का लाभ वास्तव में उन्हीं लोगों तक पहुंचे, जिनके उत्थान के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है।

Read More.. Sahebganj News: गैस की किल्लत ने उड़ाए होश, उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम, एजेंसी पर लग रहे गंभीर आरोप

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

पाकुड़ स्टेशन पर शताब्दी और सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव शुरू, छात्रों और मजदूरों को बड़ी राहत पाकुड़ स्टेशन पर शताब्दी और सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव शुरू, छात्रों और मजदूरों को बड़ी राहत
Pakur News: पीकेडीएल रोगी का द्वितीय चरण उपचार शुरू, ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास
Pakur News: मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण, रोजगार दिवस आयोजित
Pakur News: वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा, राज्य टीम ने किया दो दिवसीय निरीक्षण
Pakur News: सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच शिविर आयोजित
Pakur News: साक्षी कुमारी ने एसएससी सीजीएल में 947वीं रैंक पाई, युवाओं के लिए बनी प्रेरणा का उदाहरण
Pakur News: प्रोजेक्ट प्रयास के तहत तीन दिवसीय रिवीजन कैंप आयोजित
Pakur News: घरेलू विवाद में पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या, इलाके में सनसनी
Hazaribagh News: बड़ी कार्रवाई: ACB ने दो इंजीनियरों को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
Hazaribagh News: अवैध शराब निर्माण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार
Hazaribagh News: फिल्मी अंदाज में लूट कांड का खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार
Hazaribagh News: 15 करोड़ घोटाले में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नियां भी शामिल