Bokaro News: मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ द मंथ" पुरस्कार समारोह का आयोजन
BSL में प्रतिभा का सम्मान: राजश्री बनर्जी और अनुप कुमार दत्त ने विजेताओं को सराहा
बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के मानव संसाधन विभाग में फरवरी 2026 माह के लिए 'बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ द मंथ' पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राजश्री बनर्जी (ED, HR) और अनुप कुमार दत्त (ED, Works) ने विभिन्न विभागों के 8 उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधन ने सुरक्षा, नवाचार और परिवार के सहयोग को सफलता का मूल मंत्र बताया।
बोकारो: इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में फरवरी 2026 माह के लिए बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ द मंथ पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी तथा अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त उपस्थित थे।उनके साथ विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, मानव संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी एवं पुरस्कार विजेता कार्मिक अपने परिजनों के साथ सम्मिलित हुए।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके समर्पण की सराहना की।
उन्होंने बल देते हुए कहा कि प्रत्येक चुनौतीपूर्ण कार्य को निष्पादित करते समय हमें यह सदैव स्मरण रखना चाहिए कि सुरक्षा सर्वोपरि है।अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने कार्मिकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस सफलता में उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने आह्वान किया कि कर्मचारी दैनिक कार्यों के साथ-साथ नित नई चुनौतियों को स्वीकार करें और नवाचार के माध्यम से उनका समाधान खोजें ताकि संयंत्र के विकास की गति निरंतर बनी रहे।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने चयनित कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विशिष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह पुरस्कार योजना बोकारो इस्पात संयंत्र की अपने मानव संसाधन को प्रोत्साहित करने और कार्य-संस्कृति में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि यह उत्पादकता, सुरक्षा मानकों में सुधार और संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करता है।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
