सीआरपीएफ जवान सुजीत का हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन को उमड़ा लोगों का हुजूम

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद को दी गई अंतिम विदाई, हर आंख नम

सीआरपीएफ जवान सुजीत का हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन को उमड़ा लोगों का हुजूम

सीआरपीएफ जवान सुजीत का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार।

कोडरमा: श्रीनगर के निशात करपुरा में नाका ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान सुजीत का शव शुक्रवार को ताबूत में बंद व तिरंगे से लिपटकर जिले के देवीपुर गांव पहुंचा। जैसे ही वाहन गांव के प्रमुख द्वार पर रुका जन सैलाब उमड़ पाड़ा। महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं सहित हजारों की संख्या में लोग सुजीत के अंतिम दर्शन को पहुंचने लगे।सीआरपीएफ जवान सुजीत का हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन को उमड़ा लोगों का हुजूम

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।  गांव के लोगों ने बताया कि सुजीत बचपन से ही शांत स्वभाव के थे और देश सेवा का जज्बा उन में कूट-कूट कर भरा हुआ था। उनके ताबूत को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। गांव के मुख्य मार्ग से अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें जन समुदाय कंधा मिलाकर चल रहे थे। सुजीत अमर रहे,भारत माता की जय के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। अंतिम संस्कार स्थल धोबिया डीह स्थित नदी के मुक्तिधाम पर सुरक्षा बलों की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए सलामी दी। उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि सुजीत सिर्फ एक जवान नहीं थे बल्कि क्षेत्र का गौरव थे। उनके बड़े भाई विकास कुमार सिंह भी सीआरपीएफ के जवान हैं।

सुजीत के अंतिम यात्रा में जिप अध्यक्ष रामधन यादव, एसडीपीओ अनिल सिंह, बीडीओ हुलास महतो, सीओ परमेश्वर कुशवाहा, थाना प्रभारी सुमन कुमार, प्रखण्ड प्रमुख बिजय कुमार सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, भाजपा नेता राजकुमार यादव, बिजय यादव, कैलाश यादव, मुखिया बेदू साव, पूर्व मुखिया राजीव पांडेय, मनोज सिंह, राजद के महेंद्र यादव, यमुना यादव समेत कई गणमान्य व ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारी सुशांत व जितेंद्र सिंह से सुजीत की मौत के बारे मे पूछे जाने पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव