पाँच दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का सफल समापन — 51 कुंडीय यज्ञ के साथ हुई मंगल परिणति
पतंजलि का प्रयास— स्वस्थ, संतुलित एवं प्राकृतिक जीवनशैली की ओर प्रेरणा
पतंजलि हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का सफल समापन 51 कुंडीय गायत्री यज्ञ के साथ मोदी धर्मशाला, झुमरी तिलैया में संपन्न हुआ। पाँचों दिनों तक सीएच स्कूल परिसर में प्रातःकालीन योगाभ्यास सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान एवं विभिन्न योगासन सिखाए गए। शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के अभ्यास से उन्हें नई ऊर्जा और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ है।
Koderma News: पतंजलि हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का सफल समापन 51 कुंडीय गायत्री यज्ञ के साथ मोदी धर्मशाला, झुमरी तिलैया में संपन्न हुआ। यह शिविर जनसामान्य को योग, प्राणायाम, ध्यान एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ, संयमित और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा था।
शिविर का संचालन गायत्री दीदी एवं स्वामी योग देव महाराज ने किया। पाँचों दिनों तक सीएच स्कूल परिसर में प्रातःकालीन योगाभ्यास सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान एवं विभिन्न योगासन सिखाए गए। प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को नियमित रूप से अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
मोदी धर्मशाला में अष्टांग थेरेपी, पंचकर्म, शिरोधारा, कटि बस्ती, जानु बस्ती, लीच थेरेपी, पोटली मसाज, आय वॉश जैसी प्राकृतिक चिकित्सा विधियाँ प्रतिभागियों के लिए उपलब्ध कराई गईं। इन उपचारों से शरीर की शुद्धि, मानसिक शांति एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के लाभ देखे गए।

इस अवसर पर जिला प्रभारी चंद्रलता बर्णवाल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य कलावती देवी, जिला प्रभारी राम पुकार मेहता, जिला संयोजक दिलो साव, उमा देवी, सजिता पिलानिया, सविता दास, सुनैना देवी, प्रियंका कुमारी, मदन महतो, अर्जुन महतो, श्रृतिक राणा, नीरज कुमार मेहता, कुन्दन मेहता, राहुल कुमार, इन्द्रदेव पाण्डेय, सुबोध कुमार, मनोज यादव, डिल्लो साव, सहित अनेक योग साधक एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts

Latest News

