Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव का भव्य आयोजन

अपने अभिवावकों के साथ रंगारंग कार्यक्रम में शामिल हुए  800 से ज्यादा छात्र

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव का भव्य आयोजन

झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर  केटीपीएस के चीफ इंजीनियर मनोज ठाकुर एवं भावना सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  मुख्य अतिथि मनोज ठाकुर, भावना सिंह,  निदेशिका संगीता शर्मा, प्राचार्य गुरुचरण वर्मा, उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं गणेश पूजन के साथ किया गया। रंगोल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आइंस्टीन और न्यूटन  दोनों सदन ने  प्रथम स्थान प्राप्त किए और भाभा सदन  द्वितीय स्थान पर रहे।

कोडरमा: झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर  केटीपीएस के चीफ इंजीनियर मनोज ठाकुर एवं भावना सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  मुख्य अतिथि मनोज ठाकुर, भावना सिंह,  निदेशिका संगीता शर्मा, प्राचार्य गुरुचरण वर्मा, उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं गणेश पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 800 से ज्यादा छात्र अपने अभिवावकों के साथ इस रंगारंग कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यक्रम का  लुफ्त उठाया। अपने स्वागत सम्बोधन में विद्यालय के प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा कि रोशनी का यह आनंदमय त्योहार अज्ञान पर ज्ञान, बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की जीत का प्रतिनिधित्व करता है।

 यह त्यौहार न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाता है बल्कि एकता और करुणा के मूल्यों को भी मजबूत करता है। वहीं विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि यह उत्सव का अवसर हम सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और सद्भाव लाए, एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा दे जहां हम एक-दूसरे का उत्थान करें। उन्होंने इस खास उत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा की विद्यालय के स्थापना काल से चली आ रही दशकों से इस परंपरा को कायम रखने के लिए विद्यालय परिवार प्रतिबद्ध है। और ऐसे उत्सवों से छात्रों में विकास, रचनात्मकता और अन्वेषण के साथ साथ अपनी परंपरा को जीवित रखने में मददगार साबित होती है। वहीं मुख्य अतिथि मनोज ठाकुर ने विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय आज भी अपने अतीत को वर्तमान के साथ सामंजस्य बनाते हुए अपने देश की गौरवशाली परंपरा को जीवित रखने का कार्य कर रही है।

 इस अवसर पर छात्रों के लिए अंतर हाउस रंगोली प्रतियोगिता और मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों हाउस भाभा, आइंस्टीन, न्यूटन और रमन हाउस के प्रतिभागी शामिल हुए। रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आइंस्टीन और न्यूटन  दोनों सदन ने  प्रथम स्थान प्राप्त  किए और  भाभा सदन  द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं सीनियर वर्ग में  भाभा सदन  प्रथम एवं न्यूटन सदन द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा  मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में आइंस्टीन सदन प्रथम स्थान पर रहे एवं रमन सदन द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं माताओं के लिए आयोजित पूजा थाल बनाने की प्रतियोगिता में माताओं के द्वारा शानदार एवं खूबसूरत थाल का निर्माण किया गया एवं इस प्रतियोगिता में तान्या पचीसिया एवं आशा हिमवान के थाल इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ थाल चुने गए। वहीं कक्षा प्रथम से पांचवी तक के छात्रों के घरोंदा बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे छात्रों ने शानदार घरोंदों का निर्माण किया। कक्षा पहली और दूसरी  कक्षा के घरौंदा प्रतियोगिता में तान्या पचीसिया ने प्रथम स्थान, सृष्टि प्रसाद ने द्वितीय स्थान एवं कृष्ण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीसरी कक्षा से पांचवी कक्षा तक के घरौंदा प्रतियोगिता में संस्कृति रॉयल ने प्रथम स्थान, नव्या कपसमे ने द्वितीय स्थान एवं सात्विक कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक राहुल मिश्रा,  तनुश्री सरकार एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

गनपुरा बाजार: 15 दिनों से डिब्बे में फंसा था कुत्ते का मुंह, युवाओं ने सुरक्षित निकालकर दी नई जिंदगी गनपुरा बाजार: 15 दिनों से डिब्बे में फंसा था कुत्ते का मुंह, युवाओं ने सुरक्षित निकालकर दी नई जिंदगी
पलामू में अवकाश विवाद पर प्रशासनिक कार्रवाई, लिपिक निलंबित और दूसरे का प्रतिनियोजन बदला
Koderma News: हाथों में तिरंगा लेकर छात्रों ने मांगा मोदी सरकार से देश में तबाही का हिसाब
ट्रेजरी घोटाले में सरकार चहेते अफसरों को बचा रही : प्रतुल शाहदेव
श्रावणी मेला के लिए साहिबगंज, पाकुड़ समेत 6 जिलों से चले स्पेशल ट्रेनें, झारखंड रेल यूज़र्स की मांग
दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि 
दारू के नशे में बाप बना जल्लाद, बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान मौत
बरहरवा–पाकुड़ रोड पर फिर हादसा बांस लदी जुगाड़ गाड़ी पलटी, चालक घायल
बिंदु धाम में कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ बीडीओ रहे मुख्य अतिथि
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, उपायुक्त ने 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की
साहिबगंज को मिली बिजली की नई सौगात सब-स्टेशन में लगा नया 10 एमवीए ट्रांसफार्मर
श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान