सरला बिरला महाविद्यालय परिसर में नेशनल रैपिड एवं ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप की तैयारियों की हुई समीक्षा

प्रतियोगिता में 12 ग्रैंडमास्टर सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे

सरला बिरला महाविद्यालय परिसर में नेशनल रैपिड एवं ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप की तैयारियों की हुई समीक्षा
चेस चैंपियनशिप तैयारियों की समीक्षा बैठक

रांची स्थित सरला बिरला महाविद्यालय परिसर में 11 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 की तैयारियों की समीक्षा के लिए अखिल झारखंड शतरंज संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

रांची : अखिल झारखंड शतरंज संघ के अध्यक्ष एवं  राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा के दिशा-निर्देश में सरला बिरला महाविद्यालय परिसर में संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में दिनांक 11 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 450 शीर्ष रैंक प्राप्त खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें 12 ग्रैंडमास्टर, 2 डब्ल्यूजीएम, 24 आईएम, 1 डब्ल्यूआईएम, 5 एफएम, 1 डब्ल्यूएफएम और 6 सीएम रैंकधारी खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी।

संघ की अध्यक्ष ऋचा संचिता एवं महासचिव नवजोत अलंग ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए कुल साढ़े छह लाख रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि रैपिड कैटेगरी में 25 खिलाड़ियों को कुल 4 लाख रुपये तथा ब्लिट्ज कैटेगरी में 15 खिलाड़ियों को कुल ढाई लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी।

बैठक में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें Chaibasa News : अंधविश्वास का मामला: युवती को बांधकर ओझा के पास ले जाने की कोशिश

इस अवसर पर कन्वेनर मनीष कुमार, उपाध्यक्ष राजीव चटर्जी, कुणाल अजमानी,  मिथिलेश पांडे, ललित बथवाल, सुनील कालरा, विक्रम साबू , कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, इवेंट मैनेजर, मृदुल कुमार समेत आयोजन समिति के ललित बथवाल, सुनील कालरा, विक्रम साबू, रंजीत कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें Koderma News: 90 महिलाओं ने लाह उत्पादन से लिखी स्वावलंबन की नई इबारत

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

 बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena