Giridih News: हिंदू नववर्ष में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, प्रशासन का मिला सहयोग
युवाओं के साथ बुजुर्गों और बच्चों की भागीदारी
हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में तिसरी प्रखंड में भव्य बाइक रैली निकाली गई। गांधी मैदान से शुरू हुई इस रैली में सैकड़ों युवाओं ने भगवा झंडों के साथ हिस्सा लिया। थाना प्रभारी रंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और अनुशासन की नई मिसाल पेश की।
तिसरी: हिन्दू नववर्ष के स्वागत में तिसरी प्रखंड में उत्साह का ऐसा सैलाब उमड़ा कि सड़कों पर केवल भगवा झंडे और श्रद्धालुओं का जोश दिखाई दिया। स्थानीय युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा आयोजित इस भव्य बाइक रैली ने क्षेत्र के धार्मिक सौहार्द और एकता की एक नई मिसाल पेश की। रैली की शुरुआत तीसरी गांधी मैदान से शुरू हुई जहाँ सैकड़ों की संख्या में युवा अपनी बाइकों के साथ एकत्रित हुए। जैसे ही रैली आगे बढ़ी, पूरा वातावरण 'जय श्री राम' और 'हिन्दू नववर्ष मंगलमय हो' के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। डीजे पर बजते भक्ति गीतों ने युवाओं के उत्साह को दोगुना कर दिया।

Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
