Hazaribagh News: रामनवमी महासमिति कार्यालय का भव्य उद्घाटन, गौपूजन के साथ हुआ शुभारंभ

बड़ा अखाड़ा के समीप खुला रामनवमी का 'कंट्रोल रूम'

Hazaribagh News: रामनवमी महासमिति कार्यालय का भव्य उद्घाटन, गौपूजन के साथ हुआ शुभारंभ
(फोटो)

आगामी चैत्र रामनवमी को लेकर बड़ा अखाड़ा के समीप रामनवमी महासमिति के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ। छवि गोप और वकील महतो ने गौ-पूजन के बाद कार्यालय का शुभारंभ किया। अध्यक्ष लड्डू यादव ने कहा कि यह कार्यालय जुलूस, सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय का मुख्य केंद्र होगा। इस दौरान रामभक्तों ने पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाने का संकल्प लिया।

हजारीबाग: आगामी चैत्र रामनवमी पर्व को लेकर हजारीबाग शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को बड़ा अखाड़ा के समीप रामनवमी महासमिति के नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत एवं भव्य उद्घाटन छवि गोप एवं वकील महतो के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक परंपराओं और आस्था का विशेष ध्यान रखा गया। उद्घाटन से पूर्व गौ माता की पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित रामभक्तों ने गौ माता को फल खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा।

इस अवसर पर महासमिति के अध्यक्ष लड्डू यादव ने कहा कि रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं भव्य तरीके से संपन्न कराना महासमिति की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि यह नया कार्यालय आयोजन से जुड़ी सभी गतिविधियों का मुख्य केंद्र होगा, जहां से जुलूस की व्यवस्था, सुरक्षा, प्रशासनिक समन्वय एवं अन्य तैयारियों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने सभी अखाड़ा समितियों और रामभक्तों से सहयोग की अपील करते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महासमिति के पूर्व अध्यक्ष कुणाल यादव, अमरदीप यादव, बसंत यादव, इंद्र गोप, राजकुमार यादव, रंजन सहाय, वीरेंद्र कुमार वीरू, शशि केसरी, अनमोल साव, पवन गुप्ता, राजकुमार यादव, वकील महतो, विजय शर्मा, राजेश यादव, राजेश गोप एवं सुनील केशरी सहित विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में रामनवमी को भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान “जय श्री राम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल उत्साह एवं उल्लास से भर गया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई 
Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now