सिया हत्याकांड पर उबाल: सैंकड़ों महिलाओं का प्रदर्शन, ‘कातिलों को सजा दो’ के नारों से गूंजा गांव

सिया हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं, के नारों से गूंजा सिया गांव

सिया हत्याकांड पर उबाल: सैंकड़ों महिलाओं का प्रदर्शन, ‘कातिलों को सजा दो’ के नारों से गूंजा गांव
सैंकड़ों महिलाओं का प्रदर्शन (फ़ोटो)

19 वर्षीय छात्रा सिया की निर्मम हत्या के छह दिन बाद भी पुलिस को ठोस सुराग नहीं मिला है। गुस्साए लोगों और सैंकड़ों महिलाओं ने गांव में प्रदर्शन कर जल्द न्याय और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

मंडी: मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के गांव नैण की 19 वर्षीय कालेज छात्रा सिया की सरेआम दराट से काट कर की गई निर्मम हत्या को 6 दिन हो गए मगर अभी तक भी इस भीत्सव कत्ल की वजह पुलिस तलाश नहीं कर पाई। आज भी लोगों के मन में इसे लेकर कई सवाल खड़े हैं। इधर, शनिवार को छठे दिन इलाके के महिला मंडल सिया के गांव के साथ लगते कस्बे में प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए व आक्रोश भरा प्रदर्शन किया।

महिलाओं की संस्था महिला एसोसिएशन फॉर सेविंग्स, हेल्थ अवयेरनेस एंड लिटरेसी ,मशाल, महिला मंडल नैण, महिला मंडल बताहल गोपालपुर की महिलाओं ने प्रधान सीमा शर्मा गोपालपुर व स्थानीय विधायक दलीप ठाकुर की अगुवाई में बड़ी तादाद में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए कि , सिया हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं, दुखी व भरभराई आवाज में लोगों ने ,सिया के हत्यारों को फंासी दो फांसी दो व पुलिस प्रशासन को भी हाय थू, हाय थू, आदि के नारे भी लगाए। आक्रोश व रोष यह देखा गया कि शनिवार को 6 दिन बाद भी यह साफ नहीं हो पाया कि इस कत्ल की वजह क्या है।

विधायक दलीप ठाकुर ने कहा कि जब तक सिया को न्याय नहीं मिलता लोगों को आंदोलन जारी रहेगा। इधर, सूत्रों के अनुसार यह बताया गया कि सिया के फोन की सीडीआर जो पुलिस ने अपने कब्जे में ली है की जांच में सिया की सिर्फ अपनी सहेलियों व मां से ही बातचीत होती थी। अन्य किसी तरह के किसी के साथ कोई बात होना सामने नहीं आया है।

इधर, सिया के घर बड़े लोगों व नेताओं का पहुंचना लगातार जारी है। विधायक दलीप सिंह ठाकुर तो लगातार परिवार के साथ ही हैं तथा हर जगह उनका सहयोग कर रहे हैं जबकि कांग्रेस के नेता पवन ठाकुर भी सहयोग कर रहे हैं। सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी परिवार से मिल कर सांत्वना दे आए हैं। भाजपा के कई विधायक भी विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ परिवार से मिल कर सहयोग करने का वादा कर आए हैं।

शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार व गोपालपुर से कई बार विधायक व कई बार सरकार में मंत्री रहे रंगीला राम राव जो बीमारी के चलते पीजीआई आदि में उपचार के लिए गए थे, घर पहुंचते ही इस परिवार से मिलने गए। उनका घर सिया के गांव के कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। रंगीला राम राव ने भी परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। सिया की हत्या के छठे दिन उसकी अस्थियांे को परिजनों ने हरिद्वार में हर की पौड़ी के पास गंगा में विसर्जित कर दिया। उसके चाचा नरेंद्र, बहन प्रिया गुलेरिया, व चचेरा भाई दिव्यांश अस्थियां विसर्जित की।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध
हिंडाल्को मुरी की ‘तोरांग वाटिका’ पहल: रेड मड भूमि बनी हरित बायो-पार्क
लातेहार में शादी समारोह से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में पुलिस
खूंटी के चलागी गांव में युवक की खुदकुशी से सनसनी, परिजनों से विवाद के बाद घटना, पुलिस कर रही जांच
रामगढ़ के 15वें डीसी बने ऋतुराज, पदभार संभालते ही विकास और योजनाओं पर दिया जोर
रांची में नए ग्रामीण एसपी बने गौरव गोस्वामी, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा फोकस
सीआरपीएफ स्पेशल डीजी की नक्सलियों को चेतावनी: एक महीने में करें सरेंडर, वरना होगी निर्णायक कार्रवाई
पश्चिमी सिंहभूम में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
मिथुन चक्रवर्ती का कुल्टी और दुर्गापुर में रोड शो, बोले- ममता बनर्जी को हार का अंदेशा
PM Modi आज करेंगे ‘मन की बात’, आरक्षण बिल पर कर सकते हैं चर्चा
विदेश से पढ़े डॉक्टरों को मिलेगा 2.53 करोड़ का स्टाइपेंड, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला
पृथ्वी दिवस 2026 पर बिहार में बड़ा पर्यावरण अभियान, 5 लाख ‘प्लास्टिक वॉरियर्स’ तैयार करने का लक्ष्य