पश्चिमी सिंहभूम में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिले में 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक 10वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़बिल मुखिया टोली निवासी बासुराम पुरती की 15 वर्षीय बेटी नेहा पूर्ति 10वीं कक्षा की छात्रा थी। उसके पिता जमशेदपुर में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि परिवार गांव में ही रहता है।

शुक्रवार रात नेहा ने रोज की तरह परिवार के साथ भोजन किया और इसके बाद अपने कमरे में सोने चली गई। शनिवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो उसकी मां उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचीं। वहां का दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गईं, क्योंकि नेहा रस्सी के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। बेटी को इस हालत में देखकर मां चीख पड़ीं।

मां की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते गांव में यह खबर फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। पूरे गांव में मातम छा गया।

ग्रामीणों ने तत्काल गांव के मुंडा को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा के सदर अस्पताल भेज दिया गया।

परिजनों के अनुसार, नेहा का किसी से कोई विवाद या मनमुटाव नहीं था। वह स्वभाव से शांत थी और पढ़ाई में भी सामान्य थी। ऐसे में उसके इस कदम से परिवार पूरी तरह स्तब्ध और सदमे में है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस परिजनों के साथ-साथ नेहा की सहेलियों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।---------------

Edited By: Samridh Desk

Latest News

सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध
हिंडाल्को मुरी की ‘तोरांग वाटिका’ पहल: रेड मड भूमि बनी हरित बायो-पार्क
लातेहार में शादी समारोह से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में पुलिस
खूंटी के चलागी गांव में युवक की खुदकुशी से सनसनी, परिजनों से विवाद के बाद घटना, पुलिस कर रही जांच
रामगढ़ के 15वें डीसी बने ऋतुराज, पदभार संभालते ही विकास और योजनाओं पर दिया जोर
रांची में नए ग्रामीण एसपी बने गौरव गोस्वामी, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा फोकस
सीआरपीएफ स्पेशल डीजी की नक्सलियों को चेतावनी: एक महीने में करें सरेंडर, वरना होगी निर्णायक कार्रवाई
पश्चिमी सिंहभूम में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
मिथुन चक्रवर्ती का कुल्टी और दुर्गापुर में रोड शो, बोले- ममता बनर्जी को हार का अंदेशा
PM Modi आज करेंगे ‘मन की बात’, आरक्षण बिल पर कर सकते हैं चर्चा
विदेश से पढ़े डॉक्टरों को मिलेगा 2.53 करोड़ का स्टाइपेंड, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला
पृथ्वी दिवस 2026 पर बिहार में बड़ा पर्यावरण अभियान, 5 लाख ‘प्लास्टिक वॉरियर्स’ तैयार करने का लक्ष्य